scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

कॉकरोच जनता पार्टी आज संसद भवन तक मार्च करने जा रही है. संसद के मॉनसून सत्र के बीच होने वाले इस आंदोलन के चलते संसद भवन और उसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पुरानी धारा 144) भी लागू कर दी गई है.

Advertisement
X
CJP आंदोलन में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. (Photo- ITGD)
CJP आंदोलन में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. (Photo- ITGD)

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने मार्च शुरू करने से पहले जंतर-मंतर पर कहा, 'भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है.' वहीं, संसद के मॉनसून सत्र को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इन खबरों के अलावा, इंग्लैंड ने रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया को 27 रनों से हरा दिया. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.

CJP Protest Live: 'संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता...', मार्च से पहले अभिजीत दिपके का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी आज संसद भवन तक मार्च करने जा रही है. संसद के मॉनसून सत्र के बीच होने वाले इस आंदोलन के चलते संसद भवन और उसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने मार्च शुरू करने से पहले जंतर-मंतर पर कहा, 'भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है.'

Delhi Traffic: संसद मॉनसून सत्र के दौरान दिल्ली में आज ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर जाने से बचें, पढ़ें पुलिस एडवाइजरी

संसद के मॉनसून सत्र को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर डायवर्जन लागू किया है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि इस दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी. इसलिए हालात के अनुसार, किसी भी समय ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है.

Advertisement

'आज भूख हड़ताल खत्म कर दूंगा, अगर...', सोनम वांगचुक ने रखीं 3 शर्तें, संसद मार्च में शामिल होने पर बढ़ा सस्पेंस

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने का ऐलान कर दिया है. हालांकि, उन्होंने सरकार के सामने अपनी कुछ शर्तें भी रखी हैं. उनका कहना है कि अगर सरकार उनकी तीन शर्तों में से किसी एक शर्त को भी पूरी कर देती है तो वह अपना अनशन तोड़ देंगे. सोनम वांगचुक CJP के आंदोलन में शामिल होकर 28 जून से अनशन कर रहे हैं.

FIFA World Cup 2026 Awards Winners: स्पेन बना वर्ल्ड चैम्पियन, रोड्री से लेकर एम्बाप्पे तक किसने जीता कौन सा अवॉर्ड?

स्पेन ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया. न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में इकलौता गोल सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में दागा. टीम के कप्तान रोड्री को पूरे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्हें गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया.

'वंदे मातरम' पर बिल राज्यसभा में पेश करेंगे अमित शाह, अपमान पर होगी सजा, जानिए नए नियम

सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. सेशन के पहले दिन गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के अपमान को अपराध घोषित करने वाला नया बिल राज्यसभा में पेश करेंगे. इस बिल के तहत 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान कानूनी संरक्षण मिलेगा. इस विधेयक का नाम 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' है.

Advertisement

लॉर्ड्स में रोहित लड़े, ग‍िल-व‍िराट भी अड़े... फ‍िर कैसे हो गया टीम इंड‍िया का इंग्लैंड के सामने सरेंडर, ये हार की असली वजह

इंग्लैंड ने रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया को 27 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. लॉर्ड्स पर खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 388 रन का विशाल लक्ष्य था, इसके जवाब में भारतीय टीम 360 रन ही बना सकी. इस मैच में रोहित शर्मा ने 138 रनों की शानदार पारी खेली.

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन तेंदुलकर-सईद अनवर भी पीछे छूटे

19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपने ओडीआई करियर का 34वां शतक जड़ा. लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर रोहित ने 138 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इसी के साथ रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं.

Delhi Weather: ब्रेक के बाद दिल्ली में फिर बारिश की दस्तक, सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. एक तरफ जहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं साउथ दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement