scorecardresearch
 

Delhi Weather: ब्रेक के बाद दिल्ली में फिर बारिश की दस्तक, सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज

Delhi Weather Today: दिल्ली में सोमवार को फिर मॉनसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं. राष्ट्रीय राजधानी के साउथ दिल्ली इलाके में हल्की बारिश और बूंदाबादी हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
X
IMD Rain Alert, Delhi weather Today 20 July (File Photo- PTI)
IMD Rain Alert, Delhi weather Today 20 July (File Photo- PTI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. एक तरफ जहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं साउथ दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं. मूलचंद इलाके में भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो रही है.

IMD के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार, 20 जुलाई को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण दिल्ली के इलाकों जैसे साकेत, मालवीय नगर, लाजपत नगर, गौतम नगर, ओखला, वसंत कुंज और द्वारका क्षेत्र में सुबह से ही मौसम सुहावना है. आसमान में छाए बादलों के बीच कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. येलो अलर्ट के तहत कुछ इलाकों में 50-60 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है. वहीं, तापमान में मामूली गिरावट आने के साथ उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, 21 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. IMD ने 21-22 जुलाई को 30-40 किलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

Advertisement

बता दें कि दिल्ली में बीते दिन सफदरजंग मौसम केंद्र (दिल्ली का मुख्य स्टेशन) पर रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा था. जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर रहा.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement