अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच भारत में एलपीजी की खपत 13 फीसदी तक घट गई है. श्रीनगर एयरपोर्ट पर रविवार को दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. उनके सामान में एक गार्मिन सैटेलाइट फोन मिला. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें.
भारत में घटी LPG खपत... 13% की गिरावट, Hormuz टेंशन का असर
अमेरिका और ईरान वॉर के चलते होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से तमाम देशों में तेल-गैस संकट देखने को मिला है. इस बीच भारत में एलपीजी की खपत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और ये 13 फीसदी तक घट गई है. मार्च में खपत 2.379 मिलियन टन रही, जो पिछले साल समान अवधि में खपत 2.729 मिलियन टन की तुलना में 12.8 फीसदी कम है.
बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त बने दिनेश त्रिवेदी, अमित मालवीय ने दी बधाई
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया उच्च आयुक्त नियुक्त किया गया है. दिनेश त्रिवेदी उच्च आयुक्त और करियर राजनयिक प्रणय वर्मा की जगह लेंगे. प्रणय वर्मा को अब ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ में भारत का राजदूत बनाकर भेजा जा रहा है.
श्रीनगर एयरपोर्ट से दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन
श्रीनगर एयरपोर्ट पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. उनके सामान की जांच में एक गार्मिन सैटेलाइट फोन मिला. पहले एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया. जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वो अमेरिका के मोंटाना राज्य का रहने वाला है.
भीषण गर्मी की चपेट में भारत, कई राज्यों में 45 डिग्री पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले हफ्ते में कई राज्यों में भीषण गर्मी को लेकर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ इलाकों में पहले से ही तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है. मैदानी इलाकों के लिए बारिश की उम्मीदें फिलहाल कम हैं.
भारतीय ओलिंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल की शिकायत के बाद द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह को भारतीय पैरालंपिक समिति ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है. मामला तब सामने आया जब सुमित अंतिल ने भारतीय खेल प्राधिकरण को लिखित शिकायत दी.
PSL पर मुजारबानी ने लगाए गंभीर आरोप, 2 साल बैन के फैसले पर खोल दी पाक की कलई
ज़िम्बाब्वे के तेज़ गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुजारबानी पर PSL द्वारा लगाए गए दो साल के बैन को उनकी एजेंसी World Sports Xchange ने ग़लत ठहराया है. एजेंसी ने इस फैसले को चुनौती देते हुए कहा है कि मुज़ारबानी ने कभी कोई औपचारिक कॉन्ट्रैक्ट साइन ही नहीं किया था, ऐसे में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का सवाल ही नहीं उठता.
मानहानि केस में बढ़ी नितेश राणे की मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया जमानती वॉरंट
मुंबई की माझगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नितेश राणे के खिलाफ ज़मानती वारंट जारी किया है. अदालत ने शिव सेना सांसद संजय राउत की ओर से दायर मानहानि के एक मामले में ये फैसला लिया है. नितेश राणे ने दावा किया था कि संजय राउत जल्द ही उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर NCP में शामिल होने वाले हैं.
CM सुक्खू और विधायक छह महीने तक कम सैलरी लेंगे, हिमाचल सरकार का नोटिफिकेशन जारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शीर्ष अधिकारियों और विधायकों के वेतन के एक हिस्से को अस्थायी रूप से टालने की अपनी योजना को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया है. इसे लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है. अब CM अपने वेतन का 50% प्रतिशत हिस्सा नहीं लेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन में 30% की कटौती होगी.
दिल्ली HC में फिर पेश होंगे केजरीवाल, CBI के हलफनामे पर जवाब दर्ज कराने की करेंगे मांग
दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सोमवार सुबह 10:30 बजे पेश होंगे. इस बार मामला CBI के हलफनामे और उसके जवाब से जुड़ा है. हालांकि, केजरीवाल हाई कोर्ट में अपना जवाबी हलफनामा दाखिल कर दिया है, जिसमें उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के साथ हितों के टकराव का मुद्दा दोबारा उठाया है.