scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

यूपीआई एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने आज फैसला लिया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई लेनदेन पर MDR को दिवाली के बाद लागू किया जाएगा. इसके लागू होने की तारीख के बारे में अलग से सूचना दी जाएगी.

Advertisement
X
UPI पर MDR को लेकर फिलहाल टला फैसला. (Photo: ITG)
UPI पर MDR को लेकर फिलहाल टला फैसला. (Photo: ITG)

केंद्र सरकार ने दिवाली तक यूपीआई लेनदेन पर MDR चार्ज नहीं लगाने का ऐलान किया. वहीं, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दिया. इन खबरों के अलावा, चीन के विदेश मंत्रालय ने लद्दाख को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया. चीन ने लद्दाख पर 'अवैध' कब्ज़े का आरोप लगाया है. हालांकि, भारत ने चीन के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए करारा जवाब दिया. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें. 

UPI MDR Charge: दिवाली तक UPI लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR चार्ज, सरकार ने टाला फैसला

केंद्र सरकार ने 2000 रुपये से ज़्यादा के UPI लेनदेन पर 0.40 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR चार्ज लागू करने की तारीख़ टाल दी है. यह चार्ज 15 अक्टूबर से लागू होना था, लेकिन त्योहारी सीज़न को देखते हुए अब इसे दिवाली के बाद लागू किया जाएगा. नई तारीख़ की घोषणा अलग से होगी. यूपीआई एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने आज ये घोषणा की. 

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल तक बैन

उत्तराखंड सरकार ने गुटखा, पान मसाला और तंबाकू या निकोटिन युक्त खाद्य पदार्थों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. मंगलवार से लागू इस रोक के तहत पूरे राज्य में इनके उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा. उत्तराखंड सरकार की ओर ये फैसला जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

Advertisement

'लद्दाख पर भारत का एकतरफा और अवैध कब्जा', चीन के विदेश मंत्रालय का बेहद आपत्तिजनक बयान

चीन ने लद्दाख को मान्यता देने से इनकार करते हुए भारत पर 'एकतरफ़ा' और 'अवैध' कब्ज़े का आरोप लगाया है. चीन ने लद्दाख के स्थानों के तथाकथित 'स्टैंडर्ड नाम' जारी करने का भी विरोध किया. भारत का स्पष्ट रुख है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसके अभिन्न अंग हैं. भारत ने हाल ही में लद्दाख के 28 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं के नाम तय किए हैं.

Stock Market Rally: शेयर बाजार का आखिरी घंटा... हुआ कुछ ऐसा, निवेशकों ने छापे ₹400000 करोड़

भारतीय शेयर बाज़ार में मंगलवार को ज़ोरदार तेज़ी देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,100 अंकों से ज़्यादा उछलकर 73,000 के पार पहुंच गया, जबकि निफ़्टी 350 अंकों से ज़्यादा चढ़कर 22,700 के पार निकल गया. बाजार में इस जोरदार तेजी के चलते निवेशकों ने तगड़ी कमाई करते हुए 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा छाप डाले. 

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट साइट को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई टली, NSUI की याचिका पर भी बहस

दिल्ली हाई कोर्ट में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के नियमन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई टल गई है. अब शुक्रवार को सुनवाई होगी. याचिकाकर्ताओं का दावा है कि प्रदर्शनों के स्पष्ट नियम लागू न होने से व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है. अक्टूबर से फ़रवरी तक का समय कारोबार के लिए अहम माना जाता है, लेकिन प्रदर्शनों से उनको नुकसान उठाना पड़ रहा है.

Advertisement

ICC ODI Rankings: स्मृति मंधाना की बादशाहत कायम, दीप्ति शर्मा ने भी बिखेरा जलवा, धमाकेदार प्रदर्शन जारी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की मंगलवार को जारी ताज़ा महिला वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में स्मृति मंधाना 790 अंकों के साथ नंबर वन की पॉजीशन पर कायम हैं. भारतीय टीम की नई कप्तान ने शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मज़बूत रखी है. वहीं हरमनप्रीत कौर नौवें स्थान पर रहते हुए इस लिस्ट में टॉप टेन में शामिल दूसरी भारतीय बल्लेबाज़ हैं.

केंद्रीय मंत्री मुरुगन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ी, पीएम को लेटर लिख बताई 'मन की बात'

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने का भी ऐलान किया है. मुरुगन ने PM को लिखे पत्र में अपनी आगे की योजना का भी जिक्र किया है. उनका कहना है कि वे अब अपना पूरा समय तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगाना चाहते हैं.

'आज का महिषासुर' बना करोड़पति कोरियोग्राफर, 51 की उम्र में फिल्म डेब्यू, नवरात्रि में पोस्टर किया रिलीज

फ़िल्म ‘आज का महिषासुर’ का फ़र्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हो गया है. इसके साथ मेकर्स ने फिल्म का भक्ति गीत ‘जगदम्बे रानी’ भी जारी किया है. मशहूर कोरियोग्राफ़र टेरेंस लुईस इस फ़िल्म से एक्टिंग में डेब्यू करेंगे. फिल्म ‘आज का महिषासुर’ में टेरेंस लुईस के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे, चंदन रॉय और आयशा ऐमान भी नजर आएंगे. 

Advertisement

'हवाई हमला हो तो...', सऊदी में रहने वाले भारतीयों को एडवाइजरी जारी

सऊदी अरब में ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइज़री जारी की है. दूतावास ने भारतीयों नागरिकों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है. साथ ही हवाई हमले के दौरान बचाव के लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं और कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिक घबराएं नहीं.

Udta Teer Trailer Review: पाकिस्तानी जासूस बना भारत का देशभक्त! आयुष्मान की फिल्म का ट्रेलर मजेदार

आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की इस स्पाई फ़िल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली ख़ान, गुलशन ग्रोवर और राम कपूर नज़र आएंगे. फ़िल्म की कहानी एक पाकिस्तानी एजेंट की है, जो हादसे के बाद अपनी याददाश्त खो देता है. इस फिल्म को आप 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देख सकेंगे.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement