scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ मीटिंग में कारोबार, आत्मनिर्भरता, विभागीय को-ऑर्डिनेशन, पीएम गतिशक्ति और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी इम्प्लीमेंटेशन पर जोर दिया.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने अलग-अलग विभागों के सचिवों को अहम निर्देश दिए हैं. (Photo: PTI/File)
पीएम मोदी ने अलग-अलग विभागों के सचिवों को अहम निर्देश दिए हैं. (Photo: PTI/File)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सभी विभागों के सचिवों के साथ अहम बैठक की. वहीं, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची आज से तीन जुलाई तक भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इन खबरों के अलावा, विकसित भारत रोज़गार और आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम यानी VB-G RAM G एक्ट आज से लागू हो रहा है. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

PM मोदी की सभी विभागों के सचिवों संग बैठक, इन दो मुद्दों पर हुई करीब 4 घंटे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में भारत सरकार के सचिवों संग बैठक की. चर्चा 2 मुद्दों पर केंद्रित रही- ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस से ईज़ ऑफ़ लिविंग के लिए नियमों में ढील व सुधार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना. सचिवों ने भी इन दो मुद्दों पर ही अपने मंत्रालयों और विभागों द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में पीएम मोदी को बताया.

जापान की पीएम ताकाइची 3 दिवसीय भारत दौरे पर, PM मोदी से इन मुद्दों पर होगी बात

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक भारत के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा, तकनीकी सहयोग और निवेश पर चर्चा होगी.  जापान ने भारत में 10 लाख करोड़ येन के निवेश का लक्ष्य रखा है, जिससे द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे.

Advertisement

VB-G RAM G एक्ट 1 जुलाई से हो रहा लागू, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी

VB - G RAM G एक्ट 1 जुलाई से लागू होगा. सरकार ने इसे लागू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यह अधिनियम पात्र ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों तक के वेतन-रोजगार की कानूनी गारंटी देता है, जबकि मौजूदा ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में 100 दिनों का रोजगार मिलता है.  इस योजना के लिए 95,692.31 करोड़ रुपये का अंतरिम एलॉटमेंट किया गया है.

20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, तीन हफ्ते तक चलने की संभावना

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है और इसके करीब तीन हफ़्ते चलने की संभावना है. हालांकि, कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की तरफ से अभी इस पर आखिरी फैसला लिया जाना बाकी है. आमतौर पर मानसून सत्र में 20 बैठकें और चार हफ़्तों की अवधि होती है, लेकिन इस बार अधिकारियों के मुताबिक सत्र छोटा रखा जा सकता है.

पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से बात, मिडिल ईस्ट में शांति और होर्मुज की 'आजादी' पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फ़ोन पर बात की. ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को मौजूदा हालातों की जानकारी दी. पीएम मोदी ने बातचीत से समाधान पर जोर देते हुए क्षेत्र में स्थायी शांति का समर्थन किया. साथ ही उन्होंने समुद्री मार्गों पर सुरक्षित आवागमन और व्यापार की आजादी बनाए रखने की अहमियत भी दोहराई.

Advertisement

Amarnath Yatra 2026: भक्तों का इंतजार खत्म! 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू, रास्ते के ये 5 स्पॉट्स हैं 'धरती का स्वर्ग'

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जिसका शिवभक्तों को बेसब्री से इंतज़ार है. हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फ़ानी के दर्शन के लिए यात्रा पर निकलते हैं. यह सिर्फ़ आस्था का नहीं, बल्कि हिमालय की गोद में बसे जम्मू-कश्मीर की ख़ूबसूरती को क़रीब से देखने का भी शानदार अवसर है. सरकार ने अमरनाथ यात्रा के लिए सख्त इंतजाम किए हैं. 

PM की सुरक्षा संभालने वाली SPG में बड़ा फेरबदल... बिहार कैडर के IPS अमित कुमार को मिली कमान, आलोक शर्मा की लेंगे जगह

केंद्र सरकार की कैबिनेट अपॉइंटमेंट कमिटी ने 1994 बैच के बिहार कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी एसपीजी का नया डायरेक्टर नियुक्त करने को मंज़ूरी दे दी. अमित कुमार अब देश के सबसे वीवीआईपी सुरक्षा घेरे की कमान संभालेंगे.  इससे पहले अमित कुमार सीआरपीएफ़ में स्पेशल डीजी के पद पर तैनात थे.

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर डेढ़ घंटे तक बाधित रही सर्विस, हजारों यात्री हुए परेशान

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर ओवरहेड इक्विपमेंट में ख़राबी से मंगलवार शाम आनंद विहार और वैशाली के बीच मेट्रो सेवाएं क़रीब डेढ़ घंटे प्रभावित रहीं. इसके चलते ऑफ़िस से लौट रहे हज़ारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी और कई स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो गई. डीएमआरसी ने इसके पीछे तकनीकी ख़राबी होने की पुष्टि की.

Advertisement

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने वाले नियम के खिलाफ दिया फैसला

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए जन्म के आधार पर नागरिकता सीमित करने वाले उनके एग्ज़ीक्यूटिव ऑर्डर को रद्द कर दिया. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के 14वें संशोधन की पुरानी व्याख्या बरकरार रखते हुए कहा कि अमेरिकी धरती पर जन्म लेने वाले लगभग हर बच्चे को नागरिकता का अधिकार है.

मुंबई में नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, अंधेरी सबवे बंद, ठाणे समेत इन इलाकों में IMD की चेतावनी

मुंबई में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. लगातार बारिश से कई इलाक़ों में जलभराव हो गया है, जिससे सड़कों पर ट्रैफ़िक धीमा पड़ गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बीएमसी ने जलभराव वाले इलाक़ों से बचने की सलाह दी है. अंधेरी सबवे को पानी भरने के कारण बंद करना पड़ा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement