बॉलवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार रियल लाइफ में एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं. काम के बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वो परिवार संग टाइम बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते.
अक्षय कुमार को बीती रात पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा संग स्पॉट किया गया. अक्षय को परिवार संग देखकर पैप्स ने उन्हें कैमरों में कैद करने का मौका नहीं छोड़ा.
एयरपोर्ट से पत्नी ट्विंकल और बेटी नितारा संग अक्षय की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. मगर इस बार सारी लाइमलाइट खिलाड़ी कुमार की लाडली बेटी नितारा ने लूट ली है.
अक्षय और ट्विंकल की बेटी नितारा अब काफी बड़ी हो गई हैं. जिसने भी नितारा को देखा उनकी निगाहें उनपर टिकी रह गईं.
पैप्स के कैमरे को देख वो मासूमियत से मुस्कुराती हुई नजर आईं. अक्षय और ट्विंकल की लाडली नितारा की झलक पाकर फैंस खुशी से गदगद नजर आए.
मरून ट्राउजर और ब्लैक टॉप में अक्षय की लाडली काफी क्यूट लगीं. मिडिल पार्टेड ओपन हेयर के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया. नितारा को फैंस उनकी मां ट्वविंकल की कॉपी बता रहे हैं.
वहीं, अक्षय कुमार ब्लू ट्रैक सूट में कॉम्फी लुक में दिखाई दिए. उनकी सफेद दाढ़ी ने हर किसी का ध्यान खींचा. परिवार संग एक्टर के बॉन्ड ने फैंस का दिल जीत लिया है.
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने जनवरी 2001 में शादी की थी. शादी के एक साल बाद कपल ने बेटे आरव का वेलकम किया था. इसके बाद नितारा 2012 में पैदा हुईं. वो 13 साल की हैं.