Amarnath Yatra 2026: हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर निकलते हैं. यह यात्रा सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि हिमालय की गोद में बसे जम्मू-कश्मीर की अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखने का भी एक शानदार मौका देती है. इस बेहतरीन यात्रा के शुरू होने का इंतजार शिवभक्त बड़ी बेसब्री से करते हैं, अब जल्द ही भक्तों का इंतजार खत्म होने जा रहा है.
साल 2026 में 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके लिए भक्त काफी एक्साइटेड हैं. अगर आप भी इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले हैं तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आन वाला है, क्योंकि आज हम आपको अमरनाथ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली ऐसी 5 जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखते ही आप अपनी सारी थकान भूल जाएंगे.
कश्मीर की शान डल झील
अगर आपकी यात्रा श्रीनगर से शुरू हो रही है, तो डल झील घूमना बिल्कुल न भूलें. चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़, शांत पानी और रंग-बिरंगे शिकारे इस झील की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. यहां हाउसबोट में ठहरने का अपना ही एक अलग मजा है. सनराइज और सनसेट के बीच डल झील का नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता.
हरियाली और पहाड़ों का अनोखा संगम पहलगाम
पहलगाम अमरनाथ यात्रा के सबसे प्रमुख बेस कैंपों में से एक है. समुद्र तल से लगभग 7,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह जगह अपनी हरी-भरी वादियों, देवदार के जंगलों और बहती लिद्दर नदी के लिए जानी जाती है. यहीं से अधिकांश श्रद्धालु पारंपरिक अमरनाथ यात्रा शुरू करते हैं. अगर आपके पास समय हो तो पहलगाम में एक दिन रुककर आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का मजा जरूर लें.
फिल्मों जैसी खूबसूरत घाटी बेताब वैली
पहलगाम से कुछ ही दूरी पर स्थित बेताब वैली कश्मीर की सबसे पॉपुलर पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है. साल 1983 में आई फिल्म बेताब की शूटिंग यहां हुई थी, जिसके बाद इस घाटी का नाम बेताब वैली पड़ गया. यहां दूर-दूर तक फैले हरे मैदान, ऊंचे देवदार के पेड़ और बर्फ से ढके पहाड़ लोगों का दिल जीत लेते हैं. फोटोग्राफी और परिवार के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए यह शानदार जगह है.
यात्रा का रोमांचक पड़ाव चंदनवाड़ी
चंदनवाड़ी अमरनाथ यात्रा का पहला प्रमुख पड़ाव माना जाता है. यहां से आगे का ट्रैक शुरू होता है और यहीं से यात्रियों को असली पहाड़ी सफर का अनुभव मिलता है. बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और प्राकृतिक झरने इस जगह को बेहद बेहतरीन बनाते हैं. कई श्रद्धालु यहां कुछ समय रुककर आराम करते हैं और आसपास के खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठाते हैं.
नीले पानी की अद्भुत झील शेषनाग
अमरनाथ यात्रा का सबसे खूबसूरत पड़ाव समुद्र तल से लगभग 11,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित शेषनाग झील को माना जाता है. चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ और बीच में नीले रंग का शांत पानी इसे किसी स्वर्ग से कम नहीं बनाता. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस झील का संबंध शेषनाग से माना जाता है, यहां पर इतनी शांति होती है कि यात्रियों को अलग ही सुकून का अहसास होता है.
बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले अंतिम पड़ाव पंचतरणी
अमरनाथ गुफा से पहले आने वाला अंतिम प्रमुख पड़ाव पंचतरणी भी बेहद खूबसूरत जगह है. मान्यता है कि यहां पांच पवित्र जलधाराएं बहती हैं, इसलिए इसका नाम पंचतरणी पड़ा. चारों तरफ बर्फीले पहाड़, खुला आसमान और ठंडी हवाएं इस जगह को बेहद खास बना देती हैं. यहां से पवित्र अमरनाथ गुफा की दूरी भी काफी कम रह जाती है और श्रद्धालुओं की एक्साइटमेंट भी काफी हाई होती है.
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले रखें इन जरूरी बातों का ध्यान