scorecardresearch
 

Post Office की धाकड़ स्कीम, रोज ₹300 जमा कर जुटा लेंगे 15 लाख, ये है गणित

Post Office Best RD Scheme: सरकार की ओर से निवेश पर दी जाने वाली सुरक्षा की गारंटी के चलते पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम 'Zero Risk Scheme' के तौर पर पॉपुलर हैं, तो वहीं इनपर ब्याज भी धांसू मिल रहा है.

Advertisement
X
छोटा-छोटा निवेश होगा मोटे फंड में तब्दील. (Photo: ITG)
छोटा-छोटा निवेश होगा मोटे फंड में तब्दील. (Photo: ITG)

पोस्ट ऑफिस द्वारा तमाम सरकारी योजनाएं (Govt Schemes) संचालित की जा रही हैं. इन स्मॉल सेविंग स्कीम्स की सबसे खास बात ये है कि छोटी-छोटी बचत के जरिए भी मोटा फंड जुटाया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit Scheme) ऐसी ही कमाल की योजना है, जिसमें हर रोज सिर्फ 300 रुपये का निवेश करके आप 15 लाख रुपये को फंड जुटा सकते हैं. 

सरकार की गारंटी, निवेश सुरक्षित
Post Office RD स्कीम खासी पॉपुलर है और इसमें एकमुश्त पैसा जमा करने की जरूरत भी नहीं होती. आप म्‍यूचुअल फंड में एसआईपी (Mutual Fund SIP) की तरह इसमें सरकारी स्कीम में छोटा-छोटा निवेश कर सकते हैं, जो लंबे समय तक नियमित रखने से तगड़ी कमाई कराने वाला साबित होता है. ये जीरो रिस्क सेविंग स्कीम होती हैं, क्योंकि इनमें निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है.  

सिर्फ 100 रुपये से ओपन होगा अकाउंट
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में किया गया छोटा-छोटा निवेश सरकार द्वारा दिए जा रहे जोरदार रिटर्न के जरिए मोटे फंड में तब्दील हो जाता है. इस स्कीम में 6.7 फीसदी का जोरदार ब्याज दिया जा रहा है. आप किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर सिर्फ 100 रुपये के शुरुआती निवेश से भी Post Office RD अकाउंट ओपन करा सकते हैं, जबकि मैक्सिमम निवेश के लिए कोई लिमिट सेट नहीं की गई है, यानी जितना चाहे पैसा लगाएं.   

Advertisement

ज्वाइंट अकाउंट की सुविधा, मैच्योरिटी इतनी
Post Office RD में आप सिंगल या फिर ज्वाइंट अकाउंट ओपन करा सकता है. इसके साथ ही इस सरकारी स्कीम के मैच्योरिटी पीरियड की बात करें, तो ये पांच साल निर्धारित है, जिसे अगले पांच साल के लिए आगे भी बढ़ाया जा सकता है. ऐसा करके आप स्कीम के तहत और भी ज्यादा कमाई कर सकते हैं. 

15 लाख रुपये जुटाने का गणित
रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में 15 लाख रुपये की मोटी रकम जुटाने का गणित देखें, तो इसके लिए आपको हर रोज सिर्फ 300 रुपये की सेविंग इस स्कीम में निवेश के लिए करनी होगी. ऐसा करके आप हर महीने 9000 रुपये बचाएंगे और मैच्योरिटी तक इस रकम को नियमित जमा करने पर आपके द्वारा कुल जमा 5.4 लाख रुपये होगा, जबकि आपका फंड 6,42,291 रुपये हो जाएगा. इसमें 1,02,291 रुपये सिर्फ ब्याज के होंगे.  

अब आपको ये जमा फंड निकलना नहीं है, बल्कि अपने निवेश को अगले पांच साल के लिए आगे बढ़ाना है. ऐसा करते हैं, तो 10 साल में आप 10.80 लाख रुपये जमा करेंगे और इस पर सिर्फ ब्याज से ही आपको 4.57 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो जाएगी. इसके साथ ही आपका कुल फंड बढ़कर 15,37,692 रुपये हो जाएगा. 

Advertisement

निवेश से पहले ये नियम जान लें
अगर आप पोस्ट ऑफिस की RD Scheme में अकाउंट ओपन कराने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर इससे जुड़े एक नियम को जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, इसमें निवेश के दौरान अगर किसी महीने आप इसमें किस्त तय समय पर डालना भूल जाते हैं, तो फिर 1% प्रति माह की पेनाल्टी देनी होगी, जबकि अगर लगातार चार 4 किस्तें भरना भूल जाते हैं, तो फिर ये रिकरिंग डिपॉजिट खाता ऑटोमैटिक क्लोज हो जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement