How to make Soya Chaap at home: गर्मियों में कुछ लोगों को ज्यादा मसालेदार और नॉनवेज डाइजेस्ट नहीं हो पाता है, लेकिन कभी-कभी मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी खाने का मन करता है. तो आपके लिए 'शाकाहारियों के चिकन' की रेसिपी एकदम परफेक्ट है. जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं वो शादी-पार्टी में अक्सर ही इस सब्जी को बनाते हैं. जो दिखने में ही नहीं बल्कि स्वाद में भी नॉनवेज से कम नहीं लगती है. हम सोया चाप की बात कर रहे हैं, जिसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है.
मगर दिक्कत तब आती है जब घर पर मसालेदार सोया चाप का स्वाद बिल्कुल भी होटल और शादी वाला नहीं होता है. अगर आप भी उन लोगों में हैं जिन्हें मसालेदार और रिच ग्रेवी वाली सोया चाप खाना पसंद है. तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपको एक ऐसी खास रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी आसानी से अपने घर पर शादी और होटल वाली मसालेदार सोया चाप की सब्जी बना पाएंगे.
मसालेदार सोया चाप इतनी टेस्टी बनेगी कि नॉनवेज खाने वाले भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है और यह रोटी, नान या जीरा राइस हर चीज के साथ खूब जंचती है.
प्रोटीन से भरपूर सोया चाप
सोया चाप को बनाने के लिए सोया चंक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन से भरपूर होता है. सोया चाप की ग्रेवी और इसकी बनावट काफी हद तक नॉनवेज जैसी लगती है. यही वजह है कि शाकाहारी लोग इसे बेहद पसंद करते हैं और इसको शाकाहारियों का चिकन भी कहा जाता है. मसालेदार ग्रेवी में पकने के बाद इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है, आइए हम आपको होटल स्टाइल सोया चाप घर पर कैसे बनाएं बताते हैं.
चटपटी सोया चाप बनाने के लिए सामग्री
सोया चाप बनाने का आसान तरीका
खाने का मजा हो जाएगा दोगुना
गरमा-गरम सोया चाप करी बटर नान, तंदूरी रोटी के अलावा पुलाव के साथ भी बेहद मजेदार लगती है. जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं, वो अधिकतर सोया-चाप अपने घरों में बनाते हैं, हालांकि होटल वाला टेस्ट घर पर नहीं आता है, लेकिन अगर आप इस रेसिपी को फॉलो करते हैं तो आप घर बैठे ही होटल वाला सोया चाप बनाकर खा सकते हैं.