scorecardresearch
 
Advertisement

मुंबई पर कुदरत की मार, भारी बारिश से तमाम इलाकों में मचा हाहाकार

मुंबई पर कुदरत की मार, भारी बारिश से तमाम इलाकों में मचा हाहाकार

मुंबई में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है. आज भी महानगर पर जोरदार बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के तमाम इलाकों में इसका गंभीर असर दिख रहा है. रेड अलर्ट को देखते हुए आज शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी गई है. मुंबई यूनिवर्सिटी की आज होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा है.लोकल की रफ्तार सुस्त पड़ गई है.

Advertisement
Advertisement