मुंबई के पवई इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोहित आर्य नाम के एक शख्स ने एक एक्टिंग स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बना लिया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन इस ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से आरोपी रोहित आर्य की मौत हो गई. मुंबई पुलिस के अनुसार, 'दोपहर करीब 1:30 बजे पवई पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने 17 बच्चों को बंधक बना लिया है.