scorecardresearch
 

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चलती स्कूटी पर गिरा पेड़, युवक और तीन साल की बच्ची घायल, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

महाराष्ट्र के चंद्रपुर का एक वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. यहां चलती स्कूटी पर अचानक एक पेड़ आ गिरा, जिसमें एक युवक और 3 साल की बच्ची घायल हो गए. आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को निकाला और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement
X
दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा. (Photo: Screengrab)
दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा. (Photo: Screengrab)

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सड़क से गुजर रही स्कूटी पर अचानक एक पेड़ गिर गया. इस हादसे में स्कूटी पर सवार युवक और उसकी तीन साल की भतीजी घायल हो गए. यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिचपल्ली गांव की है. यहां पिछले कई दिनों से बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं. मौसम लगातार बदल रहा है. ऐसे में चिचपल्ली गांव से ये घटना हो गई. यहां एक युवक अपनी तीन साल की भतीजी के साथ स्कूटी से जा रहा था. उसी दौरान अचानक चलती स्कूटी पर एक पेड़ आ गिरा. इस दौरान तेज आवाज के साथ अफरा-तफरी मच गई.

यहां देखें Video

इस घटना के दौरान स्कूटी सवार को संभलने का मौका नहीं मिल पाया और दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने जब देखा और आवाज सुनी तो तुरंत मौके पर भागकर पहुंचे. लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे से निकाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाराबंकी में चलती बस पर गिरा पेड़, 5 मौतें, अंदर फंसी महिला बोली- जिंदगी का सवाल है, आप वीडियो बना रहे हैं...

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से चंद्रपुर जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे कई पुराने और कमजोर पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ गया है. लगातार बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ. पेड़ गिरने की इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि घटना कितनी डरावनी थी. लोगों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement