scorecardresearch
 

महाराष्ट्र में 4 साल के बच्चे की हत्या, मां के प्रेमी ने पीट-पीटकर मार डाला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चार साल के बच्चे की उसकी मां के प्रेमी शंभू शर्मा ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. शुरुआती तौर पर मौत को सामान्य बताया गया था, लेकिन पंचनामे के दौरान बच्चे के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. जिसमें गंभीर अंदरूनी चोटों से मौत की पुष्टि हुई.

Advertisement
X
4 साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )
4 साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चार साल के बच्चे को उसकी मां के प्रेमी ने पीट-पीटकर मार डाला. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. हालांकि पुलिस अभी तक इस अपराध के पीछे का मकसद पता नहीं लगा पाई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज
आरोपी की पहचान शंभू शर्मा के रूप में हुई है. सोमवार को बच्चे की मौत की शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को शक होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना काशीमीरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई.

पुलिस के अनुसार बच्चे की मां शर्मा के साथ रह रही थी. आरोप है कि आरोपी ने घर पर ही बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मौत को स्वाभाविक बताने की कोशिश की गई थी. हालांकि, पंचनामे के दौरान पुलिस ने बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देखे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्चे की मौत मारपीट के कारण लगी गंभीर अंदरूनी चोटों से हुई है. पुलिस ने बताया कि इन नतीजों के आधार पर पुलिस ने शर्मा को हिरासत में ले लिया और उसने बच्चे को पीटने की बात कबूल कर ली.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया. उन्होंने आगे कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि उसने बच्चे के साथ मारपीट क्यों की और क्या बच्चे की मां को इस कथित अपराध के बारे में पता था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement