scorecardresearch
 

पुणे: स्कूल छोड़ने के बहाने 13 साल की बच्ची से कार में रेप, घटना के बाद पीड़िता को दी थी धमकी

पुणे में 13 वर्षीय बच्ची को स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर दुष्कर्म किया गया. आरोपी बच्ची का परिचित था और पेशे से ड्राइवर है. घटना के बाद उसने धमकी दी. बच्ची ने रात में मां को बताया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
13 वर्षीय बच्ची से रेप (Photo: Representational)
13 वर्षीय बच्ची से रेप (Photo: Representational)

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने 29 वर्षीय आरोपी ज्ञानेश्वर सुरेश रायरकर को वारजे मालवाड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

पीड़िता की मां ने वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार घटना 18 फरवरी की सुबह करीब 6:50 से 7:20 बजे के बीच करवे नगर के डीपी रोड स्थित दूधाने लॉन्स के पास हुई.

13 साल की नाबालिग बच्ची से रेप 

पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची का परिचित था. वह बच्ची के घर के पास पहुंचा जब वह स्कूल जाने के लिए खड़ी थी. उसने स्कूल छोड़ने की पेशकश की और कार में बैठा लिया. लेकिन स्कूल ले जाने के बजाय वह उसे डीपी रोड पर एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां कार के अंदर जबरन दुष्कर्म किया.

घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को किसी को न बताने की धमकी दी. डरी हुई बच्ची ने तुरंत कुछ नहीं बताया, लेकिन देर रात उसने अपनी मां को पूरी बात बताई. इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश बोलकोटगी ने बताया कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है और हाल ही में उसने एक सेकंड हैंड कार खरीदी थी. उसी कार का इस्तेमाल वारदात में किया गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement