scorecardresearch
 

कान्स फिल्म फेस्ट में नहीं जाएंगे सरकारी अफसर, PM मोदी की अपील पर खर्चे कम करने की पहल

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि कंपनियां वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें, अनावश्यक विदेश यात्राएं न करें और इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करें. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने कुछ फैसले लिए हैं.

Advertisement
X
PM मोदी ने विदेश यात्राएं टालने की सलाह दी है. (Photo: ITG)
PM मोदी ने विदेश यात्राएं टालने की सलाह दी है. (Photo: ITG)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों और राज्य सरकारों से खर्चे बचाने की अपील की है. पीएम ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल का किफायत से उपयोग करें और यातायात के लिए सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दें. 

पीएम मोदी की इस अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने खर्चे बचाने की पहल शुरू कर दी है. महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी काम काज में अब सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल को इस्तेमाल करने का फैसला किया है. इसके अलावा सरकार ने मंगलवार से सभी बैठकों को ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला किया है. इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने प्रतिनिधि नहीं भेजेगी.

पीएम ने कोविड काल की तरह वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने को कहा ताकि ईंधन बच सके. इसके अलावा उन्होंने अनावश्यक विदेश यात्राएं कम से कम एक साल के लिए टालने की अपील की. इसके अलावा उन्होंने शादियों-समारोहों में एक साल तक नए सोने के गहने न खरीदने को कहा है. 

ये अपीलें ईंधन आयात पर निर्भरता घटाने, विदेशी मुद्रा भंडार बचाने और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने पर केंद्रित हैं. 

Advertisement

पीएम मोदी की इस अपील के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार एक्शन में आ गई है.

इसी कड़ी में महाराष्ट्र के आईटी और सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार ने तीन बड़े फैसलों का एलान किया है. 

1. अब महाराष्ट्र सरकार का कोई भी प्रतिनिधि 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' के लिए विदेश नहीं जाएगा. 

2. सरकारी कामकाज में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का इस्तेमाल होगा.

3. कल से विभाग की सभी बैठकें ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी. 

कान्स फिल्म फेस्टिवल मंगलवार 12 मई से फ्रांस के कान्स शहर में शुरू होने जा रहा है. इस बार 23 मई तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित फिल्म प्रतिष्ठित में सिनेमा की दुनिया के नामी फिल्मकार, कलाकार, राइटर, डायरेक्टर सब एक साथ आते हैं. इस फेस्टिवल में महाराष्ट्र सरकार भी अपने प्रतिनिधि भेजा करती थी. लेकिन इस बार महाराष्ट्र सरकार का कोई प्रतिनिधि कान्स नहीं जाएगा. 

इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में महाराष्ट्र की दो मराठी फिल्में मार्चे दू फिल्म सेक्शन के लिए सिलेक्ट हुई हैं. ये फिल्म है Jeev (The Creature) यह फिल्म महाराष्ट्र की कोकणी जनजातीय समुदाय की प्राचीन परंपराओं, रीति-रिवाजों और उनके जीवन पर आधारित है. 

दूसरी फिल्म अप्रैल-मई 99 है. ये फिल्म 90 के दशक की नॉस्टैल्जिया पर आधारित है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement