scorecardresearch
 

VIDEO: 'अगर ये दोस्ती नहीं फिर मुझे नहीं पता कि दोस्ती किसे कहते हैं', सचिन तेंदुलकर ने दिखाया असली याराना

सचिन तेंदुलकर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार और पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां शेयर करते रहते हैं. इस बार फ्रेंडशिप डे के मौके पर उन्होंने एक पोस्ट ऐसा किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है. सचिन तेंदुलकर के इस पोस्ट ने फ्रेंडशिप डे को उनके लिए और भी यादगार बना दिया है.

Advertisement
X
सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया स्पेशल मोमेंट का वीडियो (PHOTO: REUTERS)
सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया स्पेशल मोमेंट का वीडियो (PHOTO: REUTERS)

फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक दिल जीतने वाला वीडियो शेयर किया है. सचिन ने इस वीडियो के साथ कुछ बातों का जिक्र भी किया है. सचिन के इस वीडियो पर फैन्स भी लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

सचिन ने इस खास दिन को अपने बेजुबां दोस्तों यानी अपने पेट डॉग्स के नाम किया. रविवार, 2 अगस्त को यानी  फ्रेंडशिप डे वाले दिन मास्टर ब्लास्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उनके पालतू डॉग्स आपस में मस्ती करते और एक-दूसरे के साथ बैठते नजर आ रहे हैं.

सचिन तेंदुलकर ने इस क्यूट वीडियो के साथ शानदार कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा कि वे बिना किसी बात के आपस में बहस करते हैं और फिर एक-दूसरे के बगल में ऐसे आकर बैठ जाते हैं जैसे कुछ हुआ ही न हो. अगर यह दोस्ती नहीं है, तो मुझे नहीं पता कि फिर दोस्ती किसे कहते हैं...

सचिन के वीडियो में छिपा गहरा संदेश

सचिन का यह छोटा सा संदेश सीधे लोगों के दिलों में उतर गया. उन्होंने बिना किसी दिखावे या बड़े-बड़े शब्दों के दोस्ती का सबसे सच्चा और खूबसूरत मतलब समझा दिया. जिसमें माफ करना, भूल जाना और हमेशा साथ रहना शामिल है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
 
सचिन का यह पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया. फैन्स और पेट लवर्स इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग सचिन के विचारों और उनके डॉग्स की इस मासूमियत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 'उम्र नहीं, रन और फिटनेस देखो!' रोहित-विराट के वर्ल्ड कप खेलने के सपोर्ट में उतरा ये पाकिस्तानी दिग्गज

'सच्ची दोस्ती में कोई ईगो नहीं'

कई यूजर्स ने लिखा कि इंसानों को भी अपने बेजुबां साथियों से यह सीखना चाहिए कि छोटी-मोटी अनबन को भुलाकर साथ कैसे रहा जाता है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मास्टर ब्लास्टर ने आज बता दिया कि सच्ची दोस्ती में कोई ईगो यानी अहंकार नहीं होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement