scorecardresearch
 

सीटों के बंटवारे पर NCP का कांग्रेस को अल्टीमेटम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारे पर एनसीपी ने कांग्रेस को अल्टीमेटम दे दिया है.

Advertisement
X
प्रफुल्ल पटेल
प्रफुल्ल पटेल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कांग्रेस को अल्टीमेटम दे दिया है.

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमारी आधी सीटों की मांग से कोई समझौता नहीं होगा और कांग्रेस को इस पर दो दिनों में निर्णय लेना होगा.

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'हमने सुना है कि कांग्रेस महाराष्ट्र में हमें 124 सीटें देना चाहती है. हमने कई बार उसे इस बात से अवगत कराया है कि हमें आधी सीटों से कम कुछ भी मंजूर नहीं.' गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं.

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को अगले एक या दो दिनों में निर्णय लेना होगा, अन्यथा चुनाव की प्रक्रिया में हम पिछड़ जाएंगे.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement