scorecardresearch
 

'बंद' गेट का रहस्य: इस सरकारी इमारत के पश्चिमी दरवाजे पर क्यों लगा है ताला? चर्चाओं ने पकड़ा तूल

सरकारी दफ्तर का एक दरवाजा पिछले कई सालों से बंद पड़ा है. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन अंधविश्वास के चलते इस दरवाजे को नहीं खोल रहा है, जबकि प्रशासन ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

Advertisement
X
नांदेड़ की किनवट तहसील का दरवाजा सालों से बंद.(Photo:representational )
नांदेड़ की किनवट तहसील का दरवाजा सालों से बंद.(Photo:representational )

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के किनवट तहसील कार्यालय में इन दिनों एक बंद दरवाजे को लेकर विवाद गहरा गया है. स्थानीय लोगों और शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील की नई इमारत बनने के बाद से ही इसका पश्चिमी दरवाजा अंधविश्वास के कारण बंद रखा गया है.

शेतकरी संगठन के पदाधिकारी रमेश कदम ने बताया कि तहसील की इमारत कुछ साल पहले बनी थी, लेकिन इसका दरवाजा तब से ही बंद है, जबकि यहां आने वाले लोगों की जरूरत का सारा सामान बेचने वाली दुकानें पश्चिमी तरफ ही हैं.

कदम ने आरोप लगाया, "यह अंधविश्वास की वजह से है. किसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस दरवाजे को न खोला जाए. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इमारत में दाखिल होने के लिए उन्हें पूर्वी दरवाजे तक काफी दूर तक पैदल चलना पड़ता है."

संपर्क किए जाने पर, नांदेड़ जिला प्रशासन ने इन दावों को खारिज कर दिया. एक अधिकारी ने कहा, "पश्चिमी दरवाजा इमारत में दाखिल होने का मुख्य दरवाजा नहीं है.

इसके अलावा, वहां पास में ही महिलाओं के लिए शौचालय भी है. हमने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दरवाजे को बंद रखा है. इसमें अंधविश्वास की कोई भूमिका होने का तो सवाल ही नहीं उठता."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement