scorecardresearch
 

होटल में संचालित हो रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा तो भागने लगीं युवतियां- VIDEO

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने होटल रॉयल मेंशन में छापा मारकर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान मध्य प्रदेश की युवतियों को रेस्क्यू कराया गया. पुलिस के मुताबिक होटल संचालक समीना वसीम खान युवतियों को कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर देह व्यापार में धकेलती थी.

Advertisement
X
नागपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश. (Photo: ITG)
नागपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश. (Photo: ITG)

महाराष्ट्र के नागपुर में होटल की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने हुडकेश्वर थाना क्षेत्र स्थित होटल रॉयल मेंशन में छापा मारकर मध्य प्रदेश की युवतियों को रेस्क्यू कराया. इस मामले में होटल की महिला संचालक समीना वसीम खान को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला युवतियों को कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में धकेलती थी.

पुलिस को होटल रॉयल मेंशन में सेक्स रैकेट संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे में छापा मारा. जांच के दौरान कथित देह व्यापार के मामले का खुलासा हुआ और मध्य प्रदेश की युवतियों को रेस्क्यू कराया गया.

अलग-अलग होटलों में भेजने का आरोप
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की युवतियों को अधिक कमाई का लालच देती थी. आरोप है कि इसके बाद उनसे देह व्यापार कराया जाता था. महिला कथित तौर पर युवतियों को नागपुर के अलग-अलग होटलों में ग्राहकों के पास भेजती थी.

महिला संचालक गिरफ्तार
इस मामले में नागपुर पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने समीना वसीम खान के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement