scorecardresearch
 

महाराष्ट्र MLC चुनाव: नामांकन वापस लेने वाले दो उम्मीदवारों को कांग्रेस ने किया सस्पेंड

महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव से पहले कांग्रेस ने ऐन वक्त पर अपना नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पार्टी का आरोप है कि इन उम्मीदवारों ने पार्टी को गुमराह किया है.

Advertisement
X
महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर चुनाव होने हैं. (Photo: Representational)
महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर चुनाव होने हैं. (Photo: Representational)

महाराष्ट्र कांग्रेस ने विधान परिषद चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाते हुए अपने दो उम्मीदवारों को निलंबित कर दिया है. पार्टी ने यह कार्रवाई उन उम्मीदवारों के खिलाफ की है जिन्होंने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद अंतिम समय में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी.

निलंबित नेताओं में वर्धा-चंद्रपुर-गडचिरोली सीट के उम्मीदवार शैलेश अग्रवाल और यवतमाल स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार साहेबराव कांबले शामिल हैं.

पार्टी ने कहा कि कांबले और अग्रवाल को उनके अनुरोध पर पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया था. हालांकि, उन्होंने नेतृत्व को गुमराह किया और अपना नामांकन वापस ले लिया. जिससे पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं, यह जानकारी निलंबन आदेशों में दी गई है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र MLC चुनाव: महायुति को 6 सीटें बिना लड़े मिलीं, MVA के उम्मीदवारों ने ही नाम लिया वापस

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पार्टी ने कहा कि कांग्रेस में उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है.

बता दें बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी से मिलकर बने महायुति गठबंधन को इस महीने होने वाले विधान परिषद चुनावों 17 सीटों में से 5 सीटें मिलने की पूरी संभावना है, क्योंकि इन निर्वाचन क्षेत्रों में कांबले और अग्रवाल सहित विपक्षी उम्मीदवारों ने गुरुवार को समय सीमा समाप्त होने से पहले अपने नामांकन वापस ले लिए थे. वहीं, परिषद के चुनाव 18 जून को होने हैं और वोटों की गिनती 22 जून को होगी.

Advertisement

महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर चुनाव होने हैं, महायुति गठबंधन में बीजेपी, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं. वहीं दूसरी तरफ MVA में उद्धव की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और शरद पवार की NCP शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement