अजित पवार के निधन से रिक्त हुई महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के टिकट पर अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार मैदान में हैं. सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल यानी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी.
सुनेत्रा पवार ने विपक्षी दलों से अपना उम्मीदवार नहीं उतारने की अपील की थी. सुनेत्रा पवार ने कांग्रेस से भी समर्थन की अपील की थी. सुनेत्र की अपील को दरकिनार कर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की प्रमुख घटक कांग्रेस पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है. कांग्रेस ने इस सीट पर अपने पुराने कैडर पर भरोसा जताया है.
बारामती उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने इस सीट से एडवोकेट आकाश विजयराव मेरे को टिकट दिया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी कर एडवोकेट मोरे की उम्मीदवारी का ऐलान किया गया है. आकाश मोरे महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव हैं. उनके पिता विजयराव मोरे भी महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे हैं.
यह भी पढ़ें: NCP में पोस्टर पॉलिटिक्स... बैनर से गायब हुई अजित पवार की फोटो, मंत्री अदिति तटकरे ने मांगी माफी
गौरतलब है कि पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पवार परिवार का गढ़ मानी जाती है. शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (एसपी) ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह परिवार की बहु सुनेत्रा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी. बारामती उपचुनाव की हलचल के बीच एक दिन पहले ही शरद पवार के आवास सिल्वर ओक पर हाई लेवल मीटिंग हुई थी.
यह भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार बनीं NCP की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा के लिए पार्थ के नाम पर लगी मोहर
इस मीटिंग में क्या बात हुई, इस संबंध में औपचारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसा माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) भी सुनेत्रा का समर्थन कर सकती है. अगर ऐसा हुआ, तो बारामती की रणभूमि में अलग-थलग पड़ सकती है. बता दें कि अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें: विधानसभा उपचुनावों के लिए आई BJP की लिस्ट, 4 राज्यों की 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
अजित की मौत के बाद सुनेत्रा को एनसीपी (एपी) का अध्यक्ष चुना गया था और पति की जगह उन्हें देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में डिप्टी सीएम बनाया गया था.