scorecardresearch
 

अमरावती का परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल: किराए के कमरे में बनते थे 'गंदे वीडियो', 4 गिरफ्तार, 47 सदस्यीय SIT करेगी जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में दिल दहला देने वाला सेक्स स्कैंडल सामने आया है. पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को दबोच लिया है और 8 पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है. IPS शुभम कुमार के नेतृत्व में गठित 47 सदस्यीय SIT इस मामले की तह तक जाकर वीडियो वायरल करने वालों और कमरे के मालिक पर शिकंजा कस रही है.

Advertisement
X
अमरावती का परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल (Photo- ITG)
अमरावती का परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल (Photo- ITG)

अमरावती ग्रामीण पुलिस ने परतवाड़ा और अचलपुर क्षेत्र के रहने वाले चार आरोपियों- अयान अहमद, उजैर खान, मोहम्मद साद और तरबेज खान को सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अमरावती शहर के एक किराए के कमरे में लड़कियों का लैंगिक शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में यह कार्रवाई की है. इस मामले में अब तक 8 पीड़िताओं की पहचान हो चुकी है और अन्य की तलाश जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए 47 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों से डिलीट किए गए वीडियो रिकवर करने और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटनास्थल का रीक्रिएशन करने में जुटी है.

किराए के कमरे में चलता था शोषण का खेल

जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी ने अमरावती शहर में एक कमरा किराए पर लिया था. इसी कमरे में लड़कियों को बुलाकर उनका शोषण किया जाता था और अश्लील वीडियो शूट किए जाते थे. पुलिस ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जिसने यह कमरा उपलब्ध कराया था. शुरुआती जांच में दो पीड़िताओं के वीडियो सामने आए हैं. पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि आरोपियों के पास से 5 मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए गए हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है.

IPS शुभम कुमार संभालेंगे SIT की कमान

स्कैंडल के तार गहरे होने की आशंका को देखते हुए 47 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है. IPS अधिकारी शुभम कुमार इस टीम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें क्राइम ब्रांच के अनुभवी अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुए. पुलिस का मानना है कि गिरफ्तारियों का यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि कुछ और संदिग्धों से पूछताछ जारी है. इस पूरी प्रक्रिया में अमरावती शहर पुलिस भी सहयोग कर रही है.

Advertisement

पीड़ितों से पुलिस की भावुक अपील

पुलिस ने पीड़ितों की गोपनीयता को लेकर बड़ी प्रतिबद्धता जताई है. एसपी विशाल आनंद ने अपील की है कि अन्य पीड़िताएं बिना किसी डर के सामने आएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़िताएं अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी पुलिस को बुलाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, जिसे पूरी तरह सील बंद रखा जाएगा. 180 पीड़ितों के दावे पर पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन 3 अन्य पीड़ितों की पहचान होने की प्रबल संभावना जताई है.

डिजिटल सबूतों से खुलेगा राज

आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से कई वीडियो डिलीट कर दिए थे. पुलिस अब फॉरेंसिक मदद से उन वीडियो को रिकवर करने की कोशिश कर रही है. जब्त किए गए 5 मोबाइल फोन और लैपटॉप में मौजूद डेटा इस केस को कोर्ट में मजबूत बनाने के लिए अहम कड़ी साबित होगा. पुलिस जल्द ही आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का रीक्रिएशन भी करेगी. अचलपुर और परतवाड़ा के ये आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement