scorecardresearch
 

MP: सीएम शिवराज की जान को बताया था खतरा, क्राइम ब्रांच ने दर्ज की एफआईआर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कोरोना होने के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाने वाले और प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम की जान को खतरा बताने वाले एक शख्स पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है.

Advertisement
X
सीएम शिवराज की जान को बताया था खतरा (फोटो: Aajtak)
सीएम शिवराज की जान को बताया था खतरा (फोटो: Aajtak)

  • सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो
  • क्राइम ब्रांच ने प्रेस कांफ्रेंस करने वाले के खिलाफ दर्ज की FIR

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कोरोना होने के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाने वाले और प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम की जान को खतरा बताने वाले एक शख्स पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है.

दरअसल, डॉ राजन सिंह नाम के इस शख्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो वायरल किया था जिसमें उसने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया था कि 16 सालों तक मुख्यमंत्री होने के बावजूद कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें निजी अस्पताल क्यों याद आया, इसका मतलब है कि उनके कार्यकाल में लाखों करोड़ों का बजट होने के बावजूद एक भी ऐसा सरकारी अस्पताल नहीं बना जिसमें वो भर्ती हो सकें.

Advertisement

डॉ राजन सिंह नाम के इस शख्स ने ये भी आरोप लगाया कि शिवराज को कोरोना हुआ ये मेडिकल बुलेटिन जिस डॉक्टर ने जारी किया उसने उसमें रिपोर्ट नंबर तक नहीं लिखा जो इंडियन मेडिकल काउंसिल के नियमों का उल्लंघन है. इसी वीडियो में डॉ राजन सिंह नाम के इस शख्स ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा है. डॉ राजन खुद को एचसी/पीएचडी, मध्यप्रदेश कुपोषण निवारण समिति का पूर्व अध्यक्ष बताता है.

क्राइम ब्रांच ने किया मामला दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार शाम भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुख्यमंत्री के बारे में मिथ्या/भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वाले डॉ राजन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी.

मंगलवार शाम बयान जारी कर क्राइम ब्रांच ने बताया कि 'डॉ राजन सिंह एचसी/पीएचडी मध्यप्रदेश कुपोषण निवारण समिति के पूर्व अध्यक्ष नामक युवक द्वारा प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमान जनक/आपत्तिजनक, भ्रामक जानकारी एवं कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निकालकर भ्रामक वक्तव्य जारी किया गया है, जो कि मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व को कलुषित एवं उनका अपमान करने का आशय रखते हुए मिथ्या तथ्य एवं भ्रामक जानकारी प्रसारित की, जिस पर थाना क्राइम ब्रांच द्वारा डॉ राजन सिंह नामक व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 113/2020 धारा 500, 501, 505(2), 188 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है'.

Advertisement

Advertisement
Advertisement