scorecardresearch
 

उरी में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों संग मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया. 'ऑपरेशन डिग्गी 2' के तहत चलाए गए इस जॉइंट ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने भारी गोला-बारूद भी बरामद किया है.

Advertisement
X
उरी सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया (File Photo-ITG)
उरी सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया (File Photo-ITG)

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है. 'ऑपरेशन डिग्गी 2' (OP DIGGI 2) के तहत चलाए गए एक संयुक्त अभियान में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर 14 और 15 मार्च 2026 की दरमियानी रात उरी सेक्टर के बुच्छर (Buchhar) इलाके में सेना और पुलिस ने घेराबंदी शुरू की.

घने जंगलों का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को सतर्क जवानों ने समय रहते भांप लिया. जब आतंकी को रुकने की चुनौती दी गई, तो उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर हो गया.

यह भी पढ़ें: पहले रो रहा था ये पाकिस्तानी आतंकी, अब देने लगा गीदड़भभकी, बोला- 50 साल भूल नहीं पाओगे

मारे गए आतंकी के पास से एक एके-राइफल (AK Rifle), पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस सहित युद्ध जैसे अन्य सामान बरामद हुए हैं. सुरक्षाबलों का मानना है कि यह आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से सीमा पार से आया था. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और आतंकी छिपे न हों.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement