scorecardresearch
 

जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन ऑलआउट, 72 घंटे में सेना ने 12 आतंकी मार गिराए, 1 जवान शहीद

घटना शोपियां जिले के बाटगुंड इलाके की है. अब तक की कार्रवाई में 6 आतंकी मारे गए हैं. अन्य आतंकियों की तलाश जारी है.

Advertisement
X
शहीद जवान नायक नजीर अहमद (फोटो-ANI)
शहीद जवान नायक नजीर अहमद (फोटो-ANI)

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. घटना शोपियां के कपरान बाटगुंट इलाके की है. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. अभी और आतंकियों के छुपे होने की आशंका है. मुठभेड़ फिलहाल जारी है. मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं.

शोपियां में मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर मुस्ताक मीर शामिल है. साथ ही हिज्बुल का जिला कमांडर अब्बास, हिज्बुल का डिप्टी जिला कमांडर वसीम वागे उर्फ सैफुल्लाह उमर माजिद और एक पाकिस्तानी आतंकवादी के मारे जाने की खबर है.

एहतियात बरतते हुए समूचे दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इस इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. इसलिए सुरक्षा बल पूरे इलाके की छानबीन कर तलाशी अभियान चला रहे हैं.

Advertisement

घटना के बारे में शोपियां के एसएसपी संदीप चौधरी ने कहा, '6 आतंकवादी मारे गए हैं जिनमें 4 हिज्बुल मुजाहिदीन के और 2 लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं. बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. आगे की जांच जारी है.'

बीते शुक्रवार को अनंतनाग जिले में भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी. इसमें 6 आतंकी मारे गए थे. यहां आतंकियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने पर सेना, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवानों ने बिजबेहरा के शालागुल में संयुक्त कार्रवाई की और दहशतगर्दों को मार गिराया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement