scorecardresearch
 

महबूबा के सुर में सुर मिलाते बीजेपी नेता, कहा- अनजाने में हुआ बुरहान वानी का एनकाउंटर

कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर और पोस्टर ब्वॉय, बुरहान वानी के एनकाउंटर पर अब राज्य की सत्ता में शामिल बीजेपी ने अपनी सहयोगी पार्टी पीडीपी के सुर में सुर मिलाकर बात कर रही है.

Advertisement
X
निर्मल सिंह
निर्मल सिंह

कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर और पोस्टर ब्वॉय, बुरहान वानी के एनकाउंटर पर अब राज्य की सत्ता में शामिल बीजेपी ने अपनी सहयोगी पार्टी पीडीपी के सुर में सुर मिलाकर बात कर रही है.

महबूबा के सुर में सुर मिलाते बीजेपी नेता
राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ ने शुक्रवार को कटरा में कहा कि बुरहान वानी का एनकाउंटर एक्सीडेंटल था और सरकार को इस एनकाउंटर में बुरहान वानी के फंसे होने की खबर नहीं थी. डॉ निर्मल सिंह ने कहा की अगर पहले से सरकार के पास बुरहान वानी के कोकरनाग एनकाउंटर की खबर होती तो सुरक्षा एजेंसी और पुलिस प्रीकॉशन लेती.

बुरहान के बारे में थे अनजान
जम्मू के कटरा में डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि कोई भी करने से पहले पूरी तैयारी रहती है और उन्हें पता नहीं था कि इस आपरेशन में बुरहान वानी होगा. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे. निर्मल सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशनों का तरीका एक ही होता है और अगर कोई आतंकी सरेंडर नहीं करता तो उनसे निपटने का तरीका ऐसा ही होता है.

Advertisement

गौरतलब है के इससे पहले जम्मू कश्मीर ने श्रीनगर में पीडीपी के फाउंडेशन डे पर कहा था कि सरकार और सुरक्षा एजेंसी को एनकाउंटर में बुरहान वानी के फंसे होने की खबर नहीं थी और अगर ऐसा होता तो सरकार चांस ले सकती थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement