scorecardresearch
 

IMD Rainfall Alert: इस राज्य में कल से अगले कुछ दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update, Rainfall Alert: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए बारिश की संभावना जताई है. हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान के साथ मौसम बदलेगा.

Advertisement
X
Himachal Pradesh
Himachal Pradesh
स्टोरी हाइलाइट्स
  • कुल्लू-मनाली में 28 से 29 मई तक बारिश
  • तापमान में दर्ज होगी गिरावट

Himachal Pradesh Weather, IMD Predicts Rainfall: हिमाचल प्रदेश में आज 24 घंटे की राहत के बाद कल से अगले कुछ दिनों के लिए मौसम बदलने वाला है. आज हिमाचल प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान से राहत रहेगी. लेकिन कल से 28 से 30 मई तक हिमाचल में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है.  

मौसम विभाग ने हिमाचल के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान जताया है. आज 27 मई को हिमाचल प्रदेश के मलाना में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, मलाना में काले घने बादल छाए हुए हैं. बारिश और आंधी-तूफान की संभावना भी है. 

हिमाचल के इन इलाकों में कल से बदलेगा मौसम

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चम्बा में 28 मई से 30 मई तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. 28 मई को चम्बा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है. 

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अगर आप वीकेंड पर घूमने जाने का सोच रहे हैं, तो बता दें, यहां शनिवार (28 मई) और रविवार (29 मई) को बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है. मौसम विभाग की मानें तो 30 मई को बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, काले बादल छाए रहने की उम्मीद है. 28 मई को धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है. 

Advertisement

कांगड़ा:  28-29 मई को हिमाचल के कांगड़ा में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है. 28 मई को कांगड़ा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 

कुल्लू-मनाली: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में 28 से 29 मई तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. मनाली में 28 मई को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

शिमला: मौसम विभाग की मानें तो शिमला में 28 से 30 मई तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. शिमला में 28 मई को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 

Advertisement
Advertisement