scorecardresearch
 

शिमला में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पिकअप, 6 लोगों की मौत- VIDEO

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक पिकअप खाई में गिर गई. जिससे 6 लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

Advertisement
X
शिमला में हुआ दर्दनाक हादसा. (Photo: Screengrabs)
शिमला में हुआ दर्दनाक हादसा. (Photo: Screengrabs)

शिमला में तकलेच चौकी के क्षेत्राधिकार में उरमण इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां दूध लेकर जा रही पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी. जिससे वाहन में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मृतकों की पहाचन अभिषेक सानी (23 वर्ष), लायक राम (56 वर्ष), अशोक जेन (32 वर्ष), नीतीन (23 वर्ष), आशा कुमारी, युगल और बिशलाधार के रूप में हुई है. मरने वाले सभी हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू के रहने वाले थे. 

हादसे का वीडियो भी आया सामने
इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि वाहन चलते-चलते अचानक खाई में गिर जाता है. जिससे चीख पुकार मच जाती है. पुलिस ने बताया कि एक पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई. जिससे 6 लोगों की मौत हो गई. शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन अचानक खाई में गिर गया. जिससे चीख पुकार मच गई. हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई और रेस्क्यू अभियान प्रशासन के साथ मिलकर चलाया गया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement