बुधवार देर रात हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटकों के मद्देनजर आधी रात को लोग अपनी घरों से बाहर निकल गए. रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई.
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार रात करीब 12:48 बजे जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. झटके अधिक तीव्र नहीं थे, लिहाजा नुकसान की आशंका कम है.
गौरतलब है कि इससे पहले 10 अगस्त की शाम करीब चार बजे समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तब भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश था, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में करीब 40 सेकेंड तक धरती कांपती रही थी.
-इनपुट भाषा से