scorecardresearch
 

पुलिस अधिकारियों के बेटों ने की बेरहमी से छात्र की पिटाई

अंबाला में बदमाशों की गुंडागर्दी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बदमाशों ने एक स्कूली छात्र की गर्दन पर तलवार रखकर उसके साथ जिस बेरहमी से मारपीट की हैं वह किसी दरिंदगी से कम नहीं है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

में बदमाशों की गुंडागर्दी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बदमाशों ने एक की गर्दन पर तलवार रखकर उसके साथ जिस बेरहमी से मारपीट की हैं वह किसी दरिंदगी से कम नहीं है.

पिटने वाले तरुणदीप कक्षा 9 का छात्र है. उसका कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने बदमाशों द्वारा मांगे गए 50 हजार रुपये देने से इंकार कर दिया था. हैरानी की बात यह है कि इन दरिंदे में दो (गौरव और महेंद्र) सेवा सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली के अधिकारियों के बेटे हैं.

मामले की जानकारी देते हुए छात्र ने बताया कि इन दबंगों ने पहले उससे फिरौती मांगी जिसे देने से उसने मना कर दिया था. दबंगों ने स्कूल के बाहर इस की और उसकी वीडियो भी बनाई. छात्र ने बताया कि इन दबंगों ने अब उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी है. फिलहाल छात्र अभी भी डरा हुआ है और सुरक्षा की मांग कर रहा है.

अपने बेटे के साथ हुई दरिंदगी की तस्वीरें देखकर पिता का दिल भी देहल उठा और हिम्मत जुटा कर अंबाला सदर थाने पहुंचकर आरोपियों की शिकायत पुलिस से की. बेटे के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी देते हुए पिता ने बताया कि उसके बेटे से सन् 2014 में भी महेंद्र ने 50 हजार रुपये फिरौती मांगी थी. जिसकी शिकायत मॉडल टाउन चौकी में की गई थी. गुस्से में आये बदमाशों ने उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई की. फिलहाल पिता पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए के बेटों को पकड़ने की मांग कर रहा है.

Advertisement

बदमाशों द्वारा मांगे गए 50 हजार रुपये ना देने पर किये जाने के इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने फिलहाल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है. अपने ही विभाग के कर्मचारियों के बेटों को पकड़ने में अभी तक पुलिस नाकमयाब है. हालांकि मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी आरोपियों को किसी भी सुरत में ना बख्शने की बात कह रहे हैं.

 

Advertisement
Advertisement