scorecardresearch
 

सप्लाई ठप, पंप बंद और लंबी कतारें! फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल के लिए मची अफरा-तफरी

फतेहाबाद में तेल की किल्लत के कारण इंडियन ऑयल के कई पेट्रोल पंप बंद हो गए, जिससे एचपी और बीपीसीएल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. कई पंपों पर डीजल खत्म होने के बाद केवल इमरजेंसी कोटा रखा गया है. लोगों ने संभावित कमी की खबरों के बीच पेट्रोल भरवाने के लिए भीड़ बढ़ा दी है. संचालकों के अनुसार कुछ कंपनियों के पास स्टॉक मौजूद है.

Advertisement
X
पेट्रोल-डीजल के लिए घंटों कतार में खड़े लोग.(Photo: Screengrab)
पेट्रोल-डीजल के लिए घंटों कतार में खड़े लोग.(Photo: Screengrab)

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिली, जिससे शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. खासतौर पर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप सप्लाई न मिलने के कारण बंद कर दिए गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बताया गया कि शहर के दो से तीन पेट्रोल पंपों पर सप्लाई न होने के कारण उन्हें बंद करना पड़ा. वहीं एचपी और बीपीसीएल के पेट्रोल पंप खुले रहे, जहां पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी.

कई पंपों पर डीजल पूरी तरह खत्म हो चुका है और केवल इमरजेंसी कोटा ही बचाकर रखा गया है. हालांकि दो पंपों को छोड़कर बाकी पंपों पर पेट्रोल की सप्लाई लगातार जारी बताई गई है.

यह भी पढ़ें: फतेहाबाद: छात्राओं का कॉलर पकड़कर गिराया, बाल खींचकर घुटनों से बुरी तरह मारा... हैवान स्कूल डायरेक्टर का वीडियो वायरल

किल्लत की खबर से बढ़ी भीड़

स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में तेल की कमी की खबरें मिल रही हैं, जिसके चलते वे एहतियात के तौर पर पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं. इस कारण अचानक मांग बढ़ने से पंपों पर भीड़ बढ़ गई है.

Advertisement

पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, कई कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिसके कारण कुछ पंपों पर सप्लाई जारी है. लेकिन इंडियन ऑयल के पास तेल की कमी होने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है.

इसी वजह से इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और केवल आपातकालीन जरूरतों के लिए सीमित स्टॉक रखा गया है.

संचालकों ने दी स्थिति की जानकारी

फतेहाबाद के एक एचपी पेट्रोल पंप संचालक तरसेम सिंह ने बताया कि उनके पास फिलहाल पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और पेट्रोल की आपूर्ति जारी है.

उन्होंने कहा कि डीजल की लागत कम होने के चलते डीजल की आपूर्ति फिलहाल रोक दी गई है. शहर में तेल की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement