scorecardresearch
 

गुरुग्राम में अरावली ढाबे के पास हत्या, कैब ड्राइवर को बदमाशों ने मारी गोली

गुरुग्राम-मानेसर के अरावली ढाबा के पास टैक्सी ड्राइवर की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव और गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ ही पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि ड्राइवर कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था. 

Advertisement
X
यूपी के औरैया का रहने वाला था मृतक कैब ड्राइवर पंकज.
यूपी के औरैया का रहने वाला था मृतक कैब ड्राइवर पंकज.

साइबर सिटी गुरुग्राम के मानेसर में अरावली ढाबे के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर कैब ड्राइवर की हत्या कर दी. इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के औरैया के रहने वाले पंकज बाबू के रूप में हुई है. वह ओला कंपनी की कैब चलता था. 

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक कार में शव पड़ा हुआ है. वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. 

ड्राइवर की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश में जुटी पुलिस  

मौके से HR 55 AD 4590 कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर में गोली मारी गई थी. अब इस बात की जांच की जा रही है कि पंकज कहां गया था और कहां से वापस आ रहा था. 

लूट की नीयत से ड्राइवर की हत्या की आशंका  

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लूट की नीयत से पंकज की गोली मारकर हत्या की गई है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है. अपराधियों की पहचान करने के लिए पुलिस हाइवे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है. 

Advertisement

अपराधी को जल्द कर लेंगे गिरफ्तार- एसीपी 
फिलहाल, हमलावर का कोई सुराग नहीं मिला है. एसीपी वरुण दहिया का कहना है कि पुलिस इस घटना पर तेजी से काम कर रही है. जल्द ही इस हत्या की गुत्थी को सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement