scorecardresearch
 

रेवाड़ी गैंगरेप केस पर AAP नेता नवीन जयहिंद का विवादित बयान

आम आदमी पार्टी नेता नवीन जयहिंद ने रेवाड़ी की रेप पीड़िता को मुआवजा दिए जाने पर राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा, लेकिन इस चक्कर में विवादित बयान दे बैठे.

Advertisement
X
नवीन जयहिंद (फोटो- सोशल मीडिया)
नवीन जयहिंद (फोटो- सोशल मीडिया)

आम आदमी पार्टी के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रेवाड़ी गैंगरेप मामले में प्रतिक्रिया देने के दौरान विवादास्पद बयान दिया है. नवीन जयहिंद ने रेप पीड़िता को मुआवजे की रकम देने के बाद यह बयान दिया है.

जयहिंद ने राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा देने के बाद कहा है कि भाजपा के नेता 10 लोगों से कुकर्म करवाएं और 20 लाख रुपए पाएं.

जयहिंद ने कहा है कि सरकार ने रेप पीड़ित बच्ची की इज्जत की कीमत 2 लाख रुपये लगाई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित बेटियों को मुआवजा नहीं शीघ्र न्याय मिलना चाहिए.

आप के प्रदेश प्रभारी ने इसके साथ ही कहा कि पुलिस अबतक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में  कौरवों की सरकार चल रही है, जहां रोज बेटियों का चीरहरण हो रहा है और सीएम खट्टर धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं.

Advertisement

बता दें कि हरियाणा के रेवाड़ी में एक छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. इस मामले में अब एक सब इंस्पेक्टर को भी निलंबित कर दिया गया है.

12 सितंबर को तीन आरोपियों ने रेवाड़ी की कर लिया था. उन्होंने लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. गैंगरेप के बाद आरोपी लड़की को महेंद्रगढ़ के एक बस स्टैंड पर अचेत स्थिति में छोड़ गए थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement