scorecardresearch
 

राजकोट में दर्दनाक हादसा! दुकान में घुसी बेकाबू कार, दुकानदार की मौत- VIDEO

राजकोट जिले के त्रंबा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय दुकानदार कनैयालाल दामजीभाई बारसिया की मौत हो गई. 7 जून को एक बेकाबू तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित उनकी दुकान में घुस गई और उन्हें कार व दीवार के बीच कुचल दिया.

Advertisement
X
राजकोट में दुकान मालिक की दर्दनाक मौत. (Photo: Screengrabs)
राजकोट में दुकान मालिक की दर्दनाक मौत. (Photo: Screengrabs)

राजकोट जिले के त्रंबा गांव के पास एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. जहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और कार के डैशकैम में कैद हो गई.

जानकारी के अनुसार यह हादसा 7 जून की दोपहर करीब डेढ़ बजे त्रंबा गांव के पास हुआ था. बताया जा रहा है कि एक युवक कार चला रहा था और अचानक कार के स्टीयरिंग पर से उसका नियंत्रण हट गया. नियंत्रण खोते ही कार तेज रफ्तार में सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
हादसे के समय दुकान मालिक अपनी दुकान खोल रहे थे. तभी बेकाबू कार सीधे उनकी दुकान तक पहुंच गई और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भयानक थी कि दुकानदार कार और दुकान की दीवार के बीच बुरी तरह कुचल गए.

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायल दुकानदार को कार और दीवार के बीच से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. हालांकि गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान पूजा एग्रो दुकान के मालिक 52 वर्षीय कनैयालाल दामजीभाई बारसिया के रूप में हुई है. कनैयालालभाई अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य और आधारस्तंभ थे. उनके आकस्मिक निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Advertisement

भागने के बजाय कार चालक ने स्वीकारी गलती
कनैयालालभाई अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गए हैं. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. हालांकि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार नहीं हुआ. उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement