scorecardresearch
 

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीजी वंजारा के रोड शो में हवा में फायरिंग

वंजारा के स्वागत कार्यक्रम हमेशा विवादों में रहते हैं. इससे पहले सूरत में रखे गए स्वागत कार्यक्रम में वंजारा ने सरदार पटेल कि प्रतिमा को सूत के धागे में पेन और बंदूक पहनाई थी. जिसका पाटीदारों के जरिए काफी विरोध किया गया था.

Advertisement
X
डीजी वंजारा
डीजी वंजारा

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीजी वंजारा आए दिन किसी ना किसी बात पर खबरों में रहते हैं. इस बार वंजारा अपने गुजरात के पाटन में हुए रोड शो कि वजह से खबरों में हैं.

दो राउंड फायरिंग हुई
दरअसल वंजारा के जेल से छुटने की खुशी में गुजरात के अलग-अलग शहरों में उनका स्वागत कार्यक्रम रखा जा रहा है. जिसके तहत इस बार पाटन में रोड शो रखा गया था. गाड़ी में वंजारा सवार थे. लोग उनका स्वागत कर रहे थे. उसी बीच एक शख्स उस गाड़ी पर चढ़ गया जिसमें वंजारा बैठे थे. उसने अपने पास रखी बंदूक से दो राउंड फायरिंग की.

हालांकि फायरिंग हवा में की गई थी. जो रोड शो कवर कर रहे मीडिया के कैमरे में कैद हो गई. के स्वागत कार्यक्रम हमेशा विवादों में रहते हैं. इससे पहले सूरत में रखे गए स्वागत कार्यक्रम में वंजारा ने को सूत के धागे में पेन और बंदूक पहनाई थी. जिसका पाटीदारों के जरिए काफी विरोध किया गया था. बाद में वंजारा ने भी इस मामले पर सफाई दी थी.

Advertisement

वंजारा के रोड शो में हुई इस फायरिंग में अब देखना काफी दिलचस्प है कि पुलिस क्या कदम उठाती है. क्योंकि इस रोड शो में वंजारा भी मौजूद थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement