scorecardresearch
 

Love Gill-Gurpreet Ghuggi Controversy: लव गिल संग अफेयर, अबॉर्शन के लिए दिए 5 करोड़! गुरप्रीत गुग्गी बोले- मेरी इज्जत नहीं डूबेगी

लव गिल संग विवाद को लेकर पंजाबी एक्टर और कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह गुग्गी का रिएक्शन वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि चंद पैसों और व्यूज के लिए किसी की इमेज उछालना अच्छी बात नहीं है.

Advertisement
X
गुरप्रीत गुग्गी ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @lovegillkalakaar)
गुरप्रीत गुग्गी ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @lovegillkalakaar)

बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते की जमकर चर्चा हो रही है. भाई-बहन के रिश्ते की मर्यादा पार करने का उन पर आरोप लगा है. बीते वीकेंड का वार स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने आकर लव गिल को गुनहगार बताया. काशवी के आरोपों ने लव को तोड़ दिया. वो बिलखकर रोईं. इस बीच लव के पंजाबी एक्टर-कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह गुग्गी संग पुराने विवाद का जिक्र भी हो रहा है. 

गुरप्रीत गुग्गी का वीडियो वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वक्त लव और गुरप्रीत रिलेशनशिप में थे. इस रिश्ते से लव के प्रेग्नेंट होने की खबरें थीं. जानकारी के अनुसार, अबॉर्शन के लिए 5 करोड़ में उनका सैटलमेंट हुआ था. हालांकि इन दावों को दोनों पार्टी में से किसी ने कंफर्म नहीं किया है. लेकिन फिर से पुरानी अफवाह सोशल मीडिया पर उठने से गुरप्रीत गुग्गी तंग आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो इस पूरी कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट करते दिख रहे हैं. हालांकि ये वीडियो कबका है इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है. वीडियो में एक्टर ने हेटर्स की क्लास लगाई है जो झूठी बातें फैलाकर उन्हें डिफेम करने में लगे हुए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पंजाबी इंडस्ट्री के कुछ कलीग उनकी इमेज को बर्बाद करने में तुले हुए हैं.

Advertisement

वो कहते हैं- आज तक मैं बोल नहीं पाया, लेकिन बोलना भी जरूरी है. हो सकता है मेरे खिलाफ कोई एजेंडा है. चलो कोई नहीं. लेकिन उस लड़की का क्या. जिसने अभी अपना करियर शुरू किया है. उसका भी घर-परिवार है. उसकी आज क्या हालत होगी. कई लोग कहते हैं वो बोली क्यों नहीं. मैंने जब पता कराया तो पता चला कि उसका स्टेट ऑफ माइंड सही नहीं है. वो किस तरह के ट्रॉमा में होगी? मैं तो तगड़ा बंदा हूं. मैं मेंटली स्ट्रॉन्ग हूं, सुसाइड जैसे काम नहीं करूंगा. लेकिन मैं भी एक इंसान हूं. क्या पता मेरे दिमाग, मेरे दिल पर इसका कोई असर आ जाए. मेरे शरीर में कुछ गलत असर इसका पड़ जाए. अगर मुझे कुछ हुआ तो यही सोशल मीडिया मोमबत्ती जलाएगा, हमदर्दी दिखाएगा. 

''लेकिन अगर उस लड़की की जिंदगी को कोई खतरा हो जाए, तो आपको कैसा लगेगा. आपकी क्या अचीवमेंट होगी, यही कि किसी निर्दोष की जान ले ली.आज व्यूज, पॉपुलैरिटी के लिए लोग एक लड़की को नंगा कर रहे हैं. आज आप जो कर रहे हैं, एक दिन ऐसा वक्त भी आएगा जब आपके परिवार की बेटियां बड़ी होंगी और अगली पीढ़ी आपके सामने होगी. तब यही लोग आपके घर आकर कहेंगे कि हमने तो सिर्फ व्यूज और पैसे कमाने के लिए ऐसा किया था. ऐसी छोटी हरकतों से कभी मेरी इज्जत नहीं डूबेगी. मेरी फैमिली, दोस्त मेरे साथ हैं. हम कोर्ट का रुख करेंगे. पुलिस अपना काम करेगी. किसी की इमेज को बेचकर पैसा कमाना अच्छी बात नहीं.''

Advertisement

आखिर में गुरप्रीत गुग्गी ने शेर अर्ज कर कहा- वो समंदर खंगालने में लगे हैं, हमारी कमियां निकालने में लगे हैं. जिनकी खुद की लंगोट हैं फटी हुई. हमारी पगड़ियां उछालने में लगे हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement