scorecardresearch
 

मर्सिडीज में सड़ती लाश से सनसनी...6 महीने से गैराज में खड़ी थी रिपेयर के लिए आई कार

अहमदाबाद के सरखेज में एल.जे. कॉलेज के पास खड़ी मर्सिडीज कार से लाश मिलने से सनसनी फैल गई. बदबू आने पर खुलासा हुआ और पुलिस जांच में जुट गई. कार गैराज में महीनों से खड़ी थी, जबकि मालिकाना हक को लेकर भी उलझन बनी है. पुलिस अब सीसीटीवी के जरिए मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

Advertisement
X
मर्सिडीज में सड़ती लाश से सनसनी (Photo: itg)
मर्सिडीज में सड़ती लाश से सनसनी (Photo: itg)

गुजरात में अहमदाबाद के सरखेज में स्थित एल.जे. कॉलेज के पास पार्क मर्सिडीज कार में लाश मिलने पर हड़कंप मच गया. कार में से बदबू आने के बाद जांच करने पर कार के अंदर लाश मिली तो पुलिस को जानकारी दी गई. सरखेज पुलिस मौके पर पहुंची. उसके बाद कार के मालिक और लाश की पहचान करने की दिशा में कार्रवाई शुरू हुई.

सरखेज थाना के इंस्पेक्टर एल.एल. चावड़ा ने कहा, एल.जे. कॉलेज के पास पार्क मर्सिडीज कार में लाश मिली है. ये साफ है कि मृतक कार का मालिक तो नहीं है. ये कार पास में ही मौजूद गैराज पर आई हुई थी. गैराज के मालिक के मुताबिक, 6 महीने पहले कार रिपेयरिंग के लिए आई थी, उसके बाद से यही पड़ी है.

चावड़ा ने कहा, आसपास के सीसीटीवी फुटेज समेत लोगों की आवाजाही को लेकर जांच की जा रही है. साथ ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई और जांच कर रहे है. गैराज के मालिक का कहना है की, कार के इलेक्ट्रिक दरवाजे में समस्या की वजह से कार रिपेयरिंग के लिए आई थी लेकिन अभी तक रिपेयरिंग का काम पूरा नहीं हुआ है. हालांकि गैराज के मालिक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. 

Advertisement

 बताया जा रहा है की कार का रजिस्ट्रेशन एक बिजनेस मैन के  नाम पर है. उसने कार को कुछ समय पहले ही बेच दिया था. हालांकि बेचने के बाद रजिस्ट्रेशन में अभी तक खरीदने वाले का नाम अपडेट नहीं हुआ है, जिसकी वजह से पुलिस अभी भी मर्सिडीज के नए मालिक की तलाश में जुटी है. साथ ही में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ये पता लगाया जा सकें की बीतें 3-4 दिनों में कार के आसपास किन लोगो की आवाजाही रही, और लाश किसकी है.  
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement