scorecardresearch
 

कठिन समय में मोदी को संघ की आती है याद: केशुभाई

गुजरात परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष केशुभाई पटेल ने दावा किया कि चुनावी परिदृश्य कठिन होने के साथ ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अचानक संघ की याद आयी और वह उसके प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंच गए.

Advertisement
X
केशुभाई पटेल
केशुभाई पटेल

गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) अध्यक्ष केशुभाई पटेल ने दावा किया कि चुनावी परिदृश्य कठिन होने के साथ ही गुजरात के मुख्यमंत्री को अचानक संघ की याद आयी और वह उसके प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंच गए.

ने नागपुर स्थित संघ के मुख्यालय में संघ प्रमुख और अन्य शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की.

पटेल ने अपनी परिवर्तन यात्रा के सूरत शहर पहुंचने पर कहा, ‘चुनाव नजदीक आने पर को संघ और मोहन भागवत याद आये. इससे स्पष्ट रूप से यह बात साबित होती है कि राज्य में स्थिति उनके लिए काफी कठिन है इसीलिए वह उनसे मिलने के लिए नागपुर गए.’

उन्होंने कहा कि आखिर इतने सालों तक को नागपुर या संघ की याद क्यों नहीं आयी.

की कार्यशैली से असंतुष्ट पटेल ने हाल में भाजपा के अन्य असंतुष्ट नेताओं के साथ मिलकर एक नयी राजनीतिक पार्टी जीपीपी का गठन किया.

Advertisement
Advertisement