
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिल्ली के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. यमुना का जलस्तर 208 मीटर को पार कर चुका है. इससे पहले 1978 में पहली बार लोहे वाले ब्रिज के पास जलस्तर 207.49 मीटर रिकॉर्ड किया गया था. यमुना में बाढ़ के चलते जितने भी बड़े नाले हैं, उनका बहाव पूरी तरह से रुक गया है. अगर यमुना नदी में जलस्तर और बढ़ता है तो दिल्ली के लिए भारी संकट हो सकता है. यमुना का पानी घुसने से दिल्ली के 3 वाटर प्लांट को बंद कर दिया गया है.
रिंग रोड-राजघाट, ITO तक आया पानी
यमुना किनारे के कई इलाके तेजी से डूब रहे हैं. रिंग रोड तक पानी आ गया है. कश्मीरी गेट बस अड्डा भी खतरे में है. राजघाट, ITO, पुराना किले के इलाके पानी-पानी हो गए हैं. लाल किले के पीछे के एरिया में पानी घुस गया है. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़कें और रास्ते जलमग्न हैं. निचले इलाकों के घर पानी में डूब गए हैं.
यमुना के उफान में डूबे मकान, दिल्ली के इन इलाकों को तुरंत छोड़ने की चेतावनी

डूबे मकान, घिरीं कॉलोनियां, बंद श्मशान घाट... दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप
वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी घुसने के बाद प्लांट को बंद करना पड़ा. बता दें कि 45 साल बाद यमुना नदी में इतना पानी है. यमुना खतरे का निशान 3 मीटर से ज्यादा ऊपर बह रही है. NDRF की टीम एक्शन में है. 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ यमुना का जलस्तर लगातार रफ्तार पकड़ रहा है. लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं, तेजी से सड़कों की तरफ आ रहे पानी की वजह से कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं.
ऐसे में स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. अगर आप भी घर से निकलने वाले हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें और सही रास्ते का चुनाव करें.
ट्रैफिक पुलिस ने ताजा ट्वीट में कहा कि यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी से निचले इलाकों में पानी भर गया है. जिसकी वजह से कुछ रूट्स पर यातायात की आवाजाही बाधित है. ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया है.
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic)
Movement of traffic is restricted in both the carriageways from ISBT towards Majnu Ka Tila and vice-versa due to rise in Yamuna river water. Kindly avoid theses stretches.
वहीं, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर पानी भर चुका है. मेट्रो में अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर पानी भर गया है, कृप्या लक्ष्मी नगर या अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलें.
Due to rising water levels of the Yamuna, trains are passing through all the four Metro bridges on the river with a restricted speed of 30 kmph as a precautionary measure. Normal services on all corridors.
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC)

ये रास्ते बंद
रेलवे अंडर ब्रिज के पास नाले का पानी भर जाने के कारण भैरो रोड पर यातायात बंद
डायवर्ट किए गए रास्ते
इन कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक, कई रूट डायवर्ट
कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.