scorecardresearch
 

उमा भारती और मनोज तिवारी ने की यमुना सफाई

यमुना सफाई के लिए जब केंद्रीय जलमंत्री उमा भारती और सांसद मनोज तिवारी गए तो यमुना के पास उगी घास में से मच्छरों का सैलाब उमड़ पड़ा. इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम और अन्य एजेंसियों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए.

Advertisement
X
केंद्रीय मंत्री उमा भारती और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी
केंद्रीय मंत्री उमा भारती और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

स्वच्छ भारत अभियान के मौके पर केंद्रीय जल मंत्री उमा भारती और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार नामक जगह पर यमुना नदी को साफ किया. इस मौके पर केंद्रीय जलमंत्री उमा भारती ने कहा कि यमुना सफाई के लिए जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है. अब सरकार के साथ-साथ नागरिकों का भी कर्तव्य है कि स्वच्छ यमुना के लिए कृत संकल्प हो जाया जाए.

खतरनाक है अनियंत्रित निर्माण
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि स्वच्छ यमुना के संकल्प को के नेतृत्व में जरूर पूरा किया जाएगा. यमुना के पास हो रहे अनियंत्रित निर्माण के मसले पर बीजेपी सांसद ने माना कि अनियंत्रित निर्माण बहुत खतरनाक है, शहरी विकास मंत्रालय से जल्द इस मसले पर बात करेंगे.

सतर्क रहें एजेंसियां
यमुना जब केंद्रीय जलमंत्री उमा भारती और सांसद मनोज तिवारी गए तो यमुना के पास उगी घास में से मच्छरों का सैलाब उमड़ पड़ा. इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम और अन्य एजेंसियों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement