scorecardresearch
 

बलवीर जाखड़ के बेटे का दावा- केजरीवाल को 6 करोड़ देकर पिता ने खरीदा पश्चिमी दिल्ली का टिकट

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी ने पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट पर बलवीर जाखड़ को उम्मीदवार बनाने के लिए उनसे 6 करोड़ रुपए लिए थे. यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद उम्मीदवार बलवीर जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने किया है.

Advertisement
X
बेटे उदय का दावा, पिता ने आप पार्टी से खरीदा 6 करोड़ में टिकट
बेटे उदय का दावा, पिता ने आप पार्टी से खरीदा 6 करोड़ में टिकट

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी ने पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट से बलवीर जाखड़ को उम्मीदवार बनाने के लिए उनसे 6 करोड़ रुपए लिए थे. यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद उम्मीदवार बलवीर जाखड़ के बेटे उदय ने किया है.

पश्चिम दिल्ली समेत दिल्ली के सभी 7 संसदीय सीटों पर आम चुनाव के छठे चरण के तहत रविवार को मतदान कराया जाना है. पश्चिम दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलबीर जाखड़ के बेटे ने उदय जाखड़ ने एक पीसी में दावा किया कि उनके पिता ने करीब 3 महीने ही राजनीति में कदम रखा था. टिकट के लिए उन्होने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 करोड़ दिए.

उदय जाखड़ ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को चुनौती देते कहा कि वह यह साबित करें कि मेरे पिता पहले से आप पार्टी का हिस्सा थे या फिर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे. मेरे पिता कुल 3 महीने पहले राजनीति में आए. जबकि इससे पहले वह किसी संगठन या आंदोलन का हिस्सा नहीं रहे. जाधव ने दावा किया कि उनके पिता ने बताया था कि टिकट के लिए 6 करोड़ रुपए दे रहे हैं जो सीधा अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय को दिया जाना है. मेरे पास ठोस सबूत हैं कि उन्होंने टिकट के लिए पैसों का भुगतान किया.

Advertisement

बलबीर जाखड़ के सामने पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के टिकट पर महाबल मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी ने प्रवेश वर्मा को फिर से मैदान में उतारा है.

दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी पर पहले भी टिकट बेचने के आरोप लगे हैं. इससे पहले आप पार्टी पर राज्यसभा चुनाव के दौरान टिकट बेचने के आरोप लग चुके हैं.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Advertisement
Advertisement