scorecardresearch
 

दिल्ली सरकार को SC से तगड़ा झटका, केंद्र के खिलाफ अर्जी पर सुनवाई से किया इनकार

दिल्ली सरकार ने केंद्र के साथ अधिकारों के टकराव को लेकर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. बता दें कि हाईकोर्ट में भी दिल्ली सरकार ने ही अर्जी दायर की थी. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने अपना फैसला भी सुरक्षित रख लिया है.

Advertisement
X
सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

केंद्र से अधिकारों की लड़ाई लड़ रही दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के खिलाफ दिल्ली सरकार की अर्जी पर सुनवाई करने से मना कर दिया है. साथ ही यह भी कहा है कि मामले में हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया जाए.

दिल्ली सरकार ने केंद्र के साथ अधिकारों के टकराव को लेकर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. बता दें कि हाईकोर्ट में भी दिल्ली सरकार ने ही अर्जी दायर की थी. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने अपना फैसला भी सुरक्षित रख लिया है.

इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से साफ कहा है कि हाईकोर्ट के पास अपनी शक्तियां हैं, पहले उसका आदेश आने दें. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि पहले दिल्ली सरकार ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने गई थी और अब वह हाईकोर्ट की सुनवाई से असंतुष्ट होकर उसको चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट आई है. यह नियमों के खिलाफ है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement