scorecardresearch
 

कोरोना: संकट के बीच दिल्ली के लिए राहत, 4 कंटेनर लेकर पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

कोरोना महामारी से जूझ रही राजधानी दिल्ली के लिए राहत की खबर है. आज सुबह कैंट रेलवे स्टेशन पर चार बड़े कंटेनर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची है. ये ऑक्सीजन दिल्ली के अलग अलग हॉस्पिटल में सप्लाई की जाएगी. 

Advertisement
X
दिल्ली के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
दिल्ली के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
स्टोरी हाइलाइट्स
  • रायगढ़ से कैंट पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
  • स्टेशन पर भारी संख्या में सुरक्षाबल रहे मौजूद
  • अलग-अलग हॉस्पिटल को होगी सप्लाई 

कोरोना महामारी से जूझ रही राजधानी दिल्ली के लिए राहत की खबर है. आज (मंगलवार) सुबह कैंट रेलवे स्टेशन पर चार बड़े कंटेनर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची है. ये ऑक्सीजन दिल्ली के अलग-अलग हॉस्पिटल में सप्लाई की जाएगी. 

दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह चार बजे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची. इसमें ऑक्सीजन के चार बड़े कंटेनर लदे हुए थे. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में सुरक्षाबल नजर आए. अब ऑक्सीजन के ये कंटेनर दिल्ली के अलग-अलग हॉस्पिटल में पहुंचाए जाएंगे, जिससे वहां भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन मिल सके. 

कोरोना माहामारी के इस दौर में देश की राजधानी दिल्ली ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन को लेकर पीमए मोदी से अपील की थी, साथ ही विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर अपील की थी, कि दिल्ली को ऑक्सीजन की दी जाए, जिससे यहां के हालात सुधर सकें.

बता दें कि सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली को वर्तमान में करीब 700 टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है, लेकिन 335 टन ही ऑक्सीजन दिल्ली को मिल पा रही है, जबकि दिल्ली को ऑक्सीजन का 490 टन का कोटा मिला है. 

Advertisement

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश की राजधानी दिल्ली ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही है. कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने की शिकायत सामने आ रही है. इसको लेकर दिल्ली के सीएम ने अन्य सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मांग की है थी कि अगर उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है तो वो दिल्ली के लिए मुहैया करवा दें. सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं होता और ना हीं यहां पर मेडिकल ऑक्सीजन की फैक्ट्री है, ऐसे में आपसे जो भी सहयोग हो सकता हो जरूर कीजिए.


 

Advertisement
Advertisement