scorecardresearch
 

Jahangirpuri Violence: 'बेटा रोजा खोलने जा रहा था, गुस्से में चलाई गोली', बोलीं जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपी की मां

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा के दौरान आरोपी सोनू ने गोली चलाई थी. उसका एक वीडियो भी सामने आया था. उसकी पत्नी को पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई है.

Advertisement
X
स्टोरी हाइलाइट्स
  • जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हिंसा हुई
  • हिंसा के बाद अबतक 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच का एक्शन जारी है. पुलिस अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और बाकियों की तलाश तेजी से हो रही है. इस बीच आरोपी सोनू की मां आशिया का बयान आया है. सोनू वही शख्स है जिसका गोली चलाते हुए वीडियो सामने आया था.

मां के मुताबिक, सोनू ने गुस्से में आकर किसी से पिस्टल छीनकर चलाई थी. यह भी दावा किया गया है कि इस गोलीबारी में किसी को चोट नहीं लगी. सोनू की मां के मुताबिक, 'हिंदू-मुस्लिम लड़ाई हो रही थी. मेरा बेटा रोजा खोलने जा रहा था. उसने किसी से पिस्टल छीनकर गुस्से में इसे चलाया, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी.'

यह भी पढ़ें - जहांगीरपुरी में फिर पथराव, पूछताछ के लिए महिला को लेने गई पुलिस टीम को बनाया निशाना

सोनू की मां ने आगे कहा कि अभी वह डर की वजह से कहां भाग गया है, किसी को नहीं पता. मां ने कहा कि अब तक सोनू घर नहीं आया है वहीं पुलिस ने उसके दूसरे बेटे सलीम चिकना को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि वह हिंसा में शामिल नहीं था.

Advertisement

सोनू की पत्नी को पकड़ा गया

धरपकड़ के बीच सोनू की पत्नी को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ लिया है. इसका विरोध करते हुए वहां लोगों ने आज सोमवार को पत्थरबाजी भी की थी.

बता दें कि गोली चलाने वाला आरोपी सोनू जहांगीरपुरी के C ब्लॉक में रहता है. गोली चलाने वाला आरोपी चिकन का काम करता है, आरोपी का भाई सलीम चिकना पुलिस की गिरफ्त में है. यह पूरा परिवार पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. फिलहाल सोनू फरार है.

दिल्ली पुलिस के पास हिंसा के करीब सौ वीडियो हैं, जिनकी मदद से एक-एक शख्स की पहचान बेनकाब की जा रही है जो दिल्ली को दंगों की आग में झोंकने की साजिश में शामिल थे.

दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन हिंसा हुई थी. इस हिंसा के बाद अबतक 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके अलावा दो नाबालिगों को हिरासत में भी लिया गया है. हिंसा में 9 लोग जख्मी हुए हैं, इनमें 8 पुलिसकर्मी शामिल हैं.

पुलिस ने जिन 21 लोगों को गिरफ्तार किया था उसमें असलम और अंसार भी शामिल थे. असलम पर भी गोली चलाने का आरोप है. इसके अलावा अंसार को तो पुलिस इस घटना का मास्टर माइंड बता रही है. दोनों मुख्य आरोपियों की पुलिस को एक दिन की रिमांड भी मिली थी.

Advertisement

जहांगीरपुरी में क्या हुआ?

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे ये हनुमान जयंती शोभा यात्रा निकल रही थी. इस यात्रा को K ब्लॉक तक जाना था. जब ये शोभा यात्रा सवा 6 बजे C ब्लॉक में पहुंची. तभी मामूली झड़प हुई और ये झड़प हिंसा में बदल गई. जहांगीरपुरी की एफआईआर में सबसे मुख्य बात यह कही गई है की अंसार नाम शख्स अपने 4 से 5 साथियों के साथ आया और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा. अंसार को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह आपराधिक घटनाओं मे पहले भी शामिल रहा है. अंसार जाहगीरपुरी इलाके का ही रहने वाला बताया जा रहा है.

अब तक ये लोग हुए गिरफ्तार

जहांगीरपुरी मामले में दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, इनमें जाहिद, अंसार, शहजाद मुख्त्यार, मोहम्मद अली, आमेर, अक्षर, नूर आलम, असलम, जाकिर, अकरम, इम्तियाज, मोहम्मद अली और आहिर शामिल हैं. शाम होते-होते दिल्ली पुलिस ने और भी चेहरों की पहचान की जिसमें जहांगीर पुरी जी ब्लॉक के रहने वाला सूरज, नीरज, सुकेन, सुरेश, सुजीत सरकार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement