scorecardresearch
 

'विश्व मंच पर भारत को शर्मिंदा करने की साजिश', AI समिट में कांग्रेस के प्रोटेस्ट पर अमित मालवीय ने घेरा

प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रोटेस्ट किया. बीजेपी ने इसे राष्ट्रीय शर्म बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

Advertisement
X
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रोटेस्ट (Photo: ITG)
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रोटेस्ट (Photo: ITG)

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की. यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही हिरासत में लिया. इसे लेकर अब सियासी जंग तेज होती नजर आ रही है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस घटना को राष्ट्रीय शर्म बताया है. अमित मालवीय ने कहा है कि जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई समिट की मेजबानी कर रहा है और तकनीक में अपनी नवाचार क्षमता का, नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है.

यह भी पढ़ें: 'बेहद अच्छे...', इंडिया AI समिट की शशि थरूर ने की तारीफ, कंट्रोवर्सी पर क्या बोले

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी ने गरिमा की बजाय व्यवधान का रास्ता चुना. अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर अर्धनग्न होकर पहुंचे और हंगामा किया. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह का कार्य स्पष्ट रूप से विश्व मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया लगता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: AI Summit में यूथ कांग्रेस का हंगामा, भारत मंडपम में टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी, VIDEO

अमित मालवीय ने आगे कहा कि देश जब खुद को वैश्विक तकनीकी शक्ति के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है. तब इस तरह का आचरण केवल उन लोगों के हित में है, जो भारत को कमजोर देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं. भारत इससे बेहतर का हकदार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement