scorecardresearch
 

Traffic Advisory: हनुमान जयंती के दिन इन रास्तों पर जाने से बचें, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Hanuman Jayanti Traffic Advisory: हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर मारघाट वाले बाबा हनुमान मंदिर के पास और कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. जिसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

Advertisement
X
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी (File Photo- ITG)
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी (File Photo- ITG)

हनुमान जयंती के मौके पर मारघाट वाले बाबा हनुमान मंदिर के पास धार्मिक कार्यक्रम और शोभायात्राएं निकाली जाएंगी. इस मौके पर 1 और 2 अप्रैल 2026 को बड़ी संख्या में भक्तों के जुटने की उम्मीद है. इसके चलते दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. 

ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को पहले से सावधानी बरतने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक और 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को पूरे दिन हनुमान मंदिर के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा.

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जिन जगहों पर डायवर्जन लगाए जा सकते हैं उनमें रिंग रोड (शांति वन से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक दोनों तरफ), श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग , निषाद राज मार्ग, जीपीओ चौक, बुलेवार्ड रोड–लोथियन रोड टी-पॉइंट  शामिल है.

ये सड़कें पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी. जरूरत पड़ने पर इन जगहों पर गाड़ियों की आवाजाही को रोका या मोड़ा भी जा सकता है. ऐसे में जो लोग आईएसबीटी (कश्मीरी गेट) या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे हैं, उन्हें खासतौर पर प्रभावित इलाकों से बचकर चलना चाहिए.

Advertisement

बता दें कि हनुमान जयंती के अवसर पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है.सुरक्षा के लिहाज से कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि प्रभावित इलाकों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement