नए साल की शुरुआत के साथ शुरू हुए ऑड-इवन फाॅर्मूले के सफल संचालन के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इसकी वापसी की बात कही. दिल्ली के लोगों को ऑड-इवन की सफलता का धन्यवाद देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि ये नियम फिर से जब भी लागू होगा, सब पर लागू होगा.
1 जनवरी से लागू हुआ ऑड-इवन नियम 15 जनवरी को बंद कर दिया गया लेकिन दिल्ली सरकार और परिवहन मंत्री ने इसे सफल बताया. सरकार की तरफ से दावा किया गया कि नियम से ना सिर्फ प्रदूषण कम हुआ बल्कि लोगों को जाम की समस्या से भी छुटकारा मिला.
सब पर होगा लागू
गोपाल राय ने दिल्ली की जनता को नियम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही कहा कि जब भी , सभी पर लागू किया जाएगा. बता दें कि 15 दिन के लिए लागू किए गए नियम में कुछ को छूट भी दी गई थी. अकेले महिला, सीएनजी गाड़ी, एंबुलेंस, बाइक, वीआईपी लोगों की पर ये नियम लागू नहीं था. अब जब उन्होंने ऐसा कहा है कि अगली बार नियम सब पर लागू होगा तो दिलचस्प होगा कि क्या इसमें सभी शामिल होंगे या कुछ को छूट मिलेगी.
बधाई कार्यक्रम में हंगामा
सरकार 15 दिन चले नियम की 18 जनवरी को करती इससे पहले रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें एक महिला ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंक हंगामा खड़ा कर दिया. जिस पर मंत्री ने कहा, जो लोग 15 दिनों में ऑड-इवन को असफल नही कर पाए उनके द्वारा ऑड-इवन बधाई कार्यक्रम में हंगामा करवाना बेहत शर्मनाक है!'