scorecardresearch
 

दिल्ली के लिए राहत की खबर, कम हो रहे हैं डेंगू के मामले

एमसीडी की तमाम कोशिशों के बावजूद भी लोग अपने घरों में डेंगू की रोकथाम के लिए उपाय नहीं कर रहे हैं. निगम से मिली जानकारी के अनुसार इस साल अभी तक 2 लाख 8 हजार 48 घरों में डेंगू मच्छरों की ब्रीडिंग मिली है जबकि 1 लाख 69 हजार 667 लीगल नोटिस जारी किए जा चुके हैं.

Advertisement
X
कम हो रहे हैं डेंगू के मामले
कम हो रहे हैं डेंगू के मामले

पिछले कई महीनों से दिल्ली को डरा रहा डेंगू का मच्छर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. सोमवार को एमसीडी की ओर से जारी आंकड़े भी इसकी तस्दीक कर रहे हैं.

आपको बता दें कि जब हवा में ठंड होती है तब डेंगू का लार्वा पनपना बंद हो जाता है क्योंकि उसे उपयुक्त मौसम और तापमान नहीं मिलता. एमसीडी ने जो आंकड़े सोमवार को जारी किए उसके मुताबिक डेंगू के मामले अब नीचे आ रहे हैं.

निगम से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते हफ्ते डेंगू के 347 नए मामले ही सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 8896 तक जा पहुंचे हैं. इनमें से 4 हजार 556 मरीज दिल्ली के हैं तो बाकी अन्य राज्यों से दिल्ली इलाज कराने आए मरीज हैं.

इसके अलावा मलेरिया के भी 17 नए मरीज सामने आए हैं. मलेरिया के नए मरीज सामने आने के साथ ही इसके कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1128 तक पहुंच चुकी है. जिसमें से 569 मरीज दिल्ली के रहने वाले हैं.

Advertisement

वहीं चिकनगुनिया के मामले भी बढ़कर 901 तक जा पहुंचे हैं. एमसीडी से मिली रिपोर्ट के मुताबिक बीते हफ्ते चिकनगुनिया के 23 नए मरीज सामने आए. जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 901 हो गई है. इनमें से 541 मामले दिल्ली के हैं.

2 लाख 8 हजार से ज्यादा घरों में मिला लार्वा

एमसीडी की तमाम कोशिशों के बावजूद भी लोग अपने घरों में डेंगू की रोकथाम के लिए उपाय नहीं कर रहे हैं. निगम से मिली जानकारी के अनुसार इस साल अभी तक 2 लाख 8 हजार 48 घरों में डेंगू मच्छरों की ब्रीडिंग मिली है जबकि 1 लाख 69 हजार 667 लीगल नोटिस जारी किए जा चुके हैं. वहीं 28 हजार 786 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है.

Advertisement
Advertisement