scorecardresearch
 

दिल्ली की गर्मी पर लगेगा 'ब्रेक'! बादल-बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, जानें अगले हफ्ते का हाल

दिल्ली में मौसम ने करवट बदली है. शनिवार के बाद अब रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार और सोमवार को बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. उत्तराखंड में 4 से 6 मई तक ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है, जबकि पंजाब के कुछ हिस्सों में आंधी और तूफान की स्थिति बनी हुई है.

Advertisement
X
दिल्ली में येलो अलर्ट जारी. (Photo- ITG)
दिल्ली में येलो अलर्ट जारी. (Photo- ITG)

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है. दो दिन पहले हुई हल्की बारिश ने तपती धूप और गर्मी से राहत दी थी. अब 3 और 4 मई के लिए भी दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. वहीं, देश के कई दूसरे राज्यों में भी मौसम बदला हुआ है.

IMD के मुताबिक, रविवार और सोमवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है. रविवार को हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है. 

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है. लोगों को सलाह दी गई है कि वो मौसम के बदलाव को देखते हुए अलर्ट रहें. पंजाब के कुछ हिस्सों में भी आज आंधी और तूफान जैसी स्थिति बनी हुई है.

दिल्लीवालों को एक हफ्ते तक लू से भी राहत मिलेगी. स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसके चलते अगले एक हफ्ते तक लू चलने की कोई उम्मीद नहीं है.

Advertisement

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जैसे जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट रहेगा. राज्य के कई जिलों में 6 मई तक 'येलो अलर्ट' लागू है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, इन 8 जिलों में IMD की चेतावनी

यूपी में बारिश का हाहाकार

यूपी के रायबरेली शहर के कई हिस्सों में आज बारिश के साथ ओले गिरे हैं. उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों भी भारी बारिश हुई थी. इस दौरान भारी तूफान और बिजली गिरने से दो दिनों में 24 लोगों की मौत हो गई थी और 15 लोग घायल हो गए थे. वहीं, 16 जानवरों ने भी अपनी जान गंवा दी थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement