scorecardresearch
 

उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, इन 8 जिलों में IMD की चेतावनी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है. IMD के मुताबिक, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हो रहा है.

Advertisement
X
 देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और नैनीताल में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना (फाइल फोटो- ITG)
देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और नैनीताल में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना (फाइल फोटो- ITG)

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 से 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जैसे जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका है. इन पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और ओले पड़ने का खतरा बताया गया है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है.

मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. 5 मई तक कुछ जिलों में हल्की बारिश होती रहेगी. उन्होंने कहा कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हो रहा है.

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने खासकर किसानों और पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें. अगर बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो पूरी सावधानी बरतें. पुराने मकानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें.पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए संभव हो तो बिगड़े मौसम में यात्रा ना करें.

Advertisement

क्यों बदला मौसम?
पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड में गर्मी बढ़ रही थी, लेकिन अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम ठंडा और नम हो गया है. हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत देगी. हालांकि, तेज हवाएं और ओले फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement